भारतीय व्यंजन होते हैं गुणकारी

* विभिन्न प्रकार की दाल, सब्जी, रोटियां, चावल और फलों की एक अनंत श्रेणियों से समृद्ध, भारतीय व्यंजन हर पहलू में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।प्राचीन भारतीय विज्ञान आयुर्वेद के अनुसारभारतीय भोजन हमारे शरीर के लिए पूर्ण और पर्याप्त है। विदेशी भोजन पर निर्भरता की आवश्यकता नहीं है।

* दालें, अनाज, फल और सब्जियां हमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर, वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन और खनिज प्रदान करती हैं। जिससे हमारा शरीर ऊर्जावान व निरोग रहता है।

*आहार में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख पारंपरिक प्रधान भोजन और अन्य खाद्य समूह जैसे नट, बीज, फल और सब्जियां क्षेत्र विशेष के अनुसार होने चाहिए। हमें ऐसे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए जो हमारे आसपास के क्षेत्रों से आते हों और .ऋतु के अनुसार हों। व्यंजनों का ऋतु क्षेत्र तथा वातावरण से गहरा संबंध हैं

* खाने के पैटर्न में बदलाव से समाज के अच्छे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।  इसलिए हमारी अपनी परंपरा और संतुलित आहार के अच्छे भोजन की आदतों के महत्व को जानना चाहिए और उन्हें अपनाना चाहिए।
डॉ अनु लूथरा रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल महम


डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *