महिला खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करती जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी

चिड़ी ब्लाक में हुई महिला खेल-कूद प्रतियोगिता
महम, 1 दिसंबर

चिड़ी ब्लाक में महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला कार्यक्रम अधिकारी रोहतक दीपिका सैनी द्वारा किया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गायत्री देवी ने की। दीपिका सैनी ने इस अवसर पर महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं तथा अन्य विषयों जैसे एनीमिया, भ्रूण हत्या तथा पोषण अभियान के बारे में जानकारी दी।
सौ मीटर दौड़ में चिड़ी की प्रमिला पत्नी नरेंद्र ने पहला, नांदल की नीलम पत्नी राजेश ने दूसरा तथा लाखनमाजरा रेखा पत्नी शमशेर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में पहले स्थान पर गांव सुंदरपुर की रश्मी पुत्री सतेंद्र, दूसरे स्थान पर चिड़ी की ज्योति पुत्री राजकुमार तथा तीसरे स्थान पर गुगाहेड़ी की कीर्ति पुत्री रमेश रही। 300 मीटर दौड़ में चिड़ी की सोनिया पुत्री अजमेर ने पहला, सुंदरपुर की शिवानी पुत्री विजय ने दूसरा तथा इंद्रगढ़ की नीलम पुत्री सत्यवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आलू चमच में पहले तीन स्थान क्रमशः खरक जाटान की शंकुतला पत्नी बिजेंद्र, गांव चांदी की प्रमिला पत्नी प्रवीण तथा चिड़ी की ममता पत्नी आनंद ने प्राप्त किए। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में पहले स्थान पर चिड़ी किरण पुत्री राजेश, दूसरे स्थान पर इंद्रगढ़ की निशा कुमारी पुत्री रोहताश तथा तीसरे स्थान पर खरक जाटान की वंदना पुत्री बिजेंद्र रही। इस अवसर पर सहायक सविता, सुपरवाइजर रसना दहिया, पूनम यादव तथा प्रदीप आदि उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *