महम, 30 नवंबर
गांव अजायब में एक किसान से खेत से गांव की युवकों ने धान चोरी कर लिए। चोरी किए गए धानांे को जब गांव के ही तीन आरोपी बेचने की फिराक में थे तो उनकी भनक लग गई। किसान ने इस संबंध महम थाने में शिकायत दी है।
अजायब निवासी सुरेश पु़त्र ईश्वर ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह दो एकड़ भूमि पर कृषि करता है। उसने अपने खेत के धान झड़वा कर छह कट्टों में खेत में ही रख रखे थे। रात के समय उसके धान चोरी हो गए। सुरेश ने कहा है कि उसके धानों को गांव अजायब के ही मोनू पुत्र सत्ते, जयभगवान पुत्र रामकिशन तथा रोहताश पुत्र चत्तर सिंह महम में मंडी में बेचने की फिराक में थे। तीनों चोरी किए गए धान को ऑटो नम्बर एचआर-46सी-5272 में डाल कर ले जा रहे थे। तीनों आरोपियों को किसान ने रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।
महम पुलिस थाने मंे इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
बलंभा के किसान के 50 कट्टे धान चोरी
महम चौबीसी के गांव बलंभा के एक किसान के 50 कट्टे धान चोरी हो गए। किसान रामदिया पुत्र रोशन लाल ने इस संबंध में महम पुलिस को शिकायत दी है। रामदिया ने कहा है कि उसने अपने खेत से धान झड़वा कर मकान के पास ही गली में रखे थे। रात के समय अज्ञात चोर इन धानों को चोरी करके ले गए। महम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। (एफआईआर)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *