महम, 28 नवंबर
महम में पीएनबी बैंक के एटीम में एक व्यक्ति को धोखे से एटीएम बदल लिया गया। एटीएम बदलने वाले ने धोखे से व्यक्ति के खाते से 15 हजार रूपए निकाल लिए। महम से सटे गांव खेड़ी के ओम सिंह ने इस संबंध में महम पुलिस को शिकायत दी है।
ओम सिंह ने कहा है कि महम के पीएनबी बैंक में उसका खाता है। वह बैंक के ही एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए गया था। एटीएम में एक अन्य लड़का भी था। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। ओम सिंह ने बताया कि उस लड़के से धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। एटीएम बदलने के बाद वह लड़का वहां से चला गया। कुछ देर के बाद उसके खाते से 15 हजार रूपए निकाल लिए गए।
महम पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। (एफआईआर)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *