महम, 30 नवंबर
ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों ने महम के एक व्यक्ति को फसा लिया। धोखेबाजों ने इस व्यक्ति को कमाई का लालच दिया और इसके खाते से 21 हजार 800 रूपए निकलवा लिए। महम के वार्ड सात निवासी प्रतीक पुत्र बालकिशन ने कहा है कि वह एक निजी कम्पनी में नौकरी करता है। उसका पेटीएम सेविंग बैंक खाता है। उसके पास फेसबुक पर ऑनलाइन लिंक आया। लिंक पर क्लिक करने पर व्हाट्सऐप पर एक मोबाइल नम्बर खुल गया।
धोखा देने वालों ने उसे पार्ट टाइम जॉब के बारे में बताया तथा कहा गया कि वे टास्क पूरे करते हैं तो उसकी 10 मिनट में एक हजार से पांच हजार रूपए तक की आमदनी हो सकती है। वह धोखेबाजों के झांसे में आ गया और उनके कहे अनुसार खाता रिचार्ज करता रहा। उसने 300 रूपए से रिचार्ज आरंभ किया, उसके बाद 500 और बाद में दो हजार, फिर 7 हजार और अंत में दस हजार रूप एक का रिचार्ज भी किया। फिर उससे 41 हजार रूपए का रिचार्ज करने के लिए कहा गया। कहा गया कि उसकी सारी राशि उसकी कमाई के साथ वापिस आ जाएगी। तब तक उसे शक हो चुका था कि उसके साथ धोखा हो रहा है। तब तक उसके खाते से 21 हजार 800 रूपए निकल चुके थे।
प्रतीक की शिकायत पर इस संबंध में महम थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। (एफआईआर)

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *