विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ने श्रद्धा से याद सिलक राम रोहिल्ला को
महम, 4 दिसंबर

विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ ने अपने समर्पित कार्यकर्त्ता सीलकराम रोहिल्ला राजपूत को श्रद्धा और सम्मान से याद किया। उनकी याद में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वैदिक संस्कृति विधि से महम में यज्ञ हुआ तथा देश के अलग.अलग स्थानों पर 55 पौधे लगाए गए। सोमवार की सीलक़ राम रोहिल्ला का 55 वां जन्मदिन था।
विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डाण् राजेश आर्य ने बताया कि सीलकराम का संघ में अतुलनीय योगदान रहा है। संघ द्वारा सीलकराम रोहिल्ला सम्मान पत्र जारी करने की घोषणा भी की गई है। यह सम्मान पत्र समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।


इस अवसर पर विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की अध्यक्षा अनिता रोहिल्ला, संरक्षक राजबाला रोहिल्ला, डा. राजेश आर्य, संथापक रविन्द्र रोहिल्ला, जिला अध्यक्ष अनिल मदीना, सोनू दागी, नफेसिंह आर्य, जयपाल आर्य, लीलूराम, साधू राम, प्रधानाचार्य सुरेश अहलावत, संजय रोहिल्ला, सुरेन्द्र कुमार, राजेश, अनिल, विरेंद्र, अमरजीत, नन्हा प्रधान, अशोका रोहिल्ला महम, अशोक रोहिल्ला मदीना, संदीप रोहिल्ला चिडी, अशोक चिडी, राकेश रोहिल्ला सैमाण, रजनी आर्या, रक्षक रोहिल्ला, गीता रोहिल्ला, साहिल खेडी, ओमपति, अनू, इन्द्रा, मंजू, पवन रोहिल्ला, आदि विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *