स्वस्थ रहने के लिए इन नियमों को अपनाना जरुरी

**पहला नियम. रसोई में प्लास्टिक के उपयोग को कम करें!
प्लास्टिक का उपयोग ना करना न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि हमारे हार्मोनल संतुलन और पोषण संबंधी फिटनेस के लिए भी अच्छा है। भोजन के लिए प्लास्टिक की बोतलों, प्लास्टिक टिफिन, एल्युमिनियम के रैपर का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्लास्टिक की बोतलों का एक स्वस्थ विकल्प स्टील और तांबे की बोतलें हैं।

**दूसरा नियम. लोहे की कड़ाही का प्रयोग करें!!
टेफ्लॉन कोटेड नॉन.स्टिक कुकवेयर का उपयोग करने के बजाय लोहे की कड़ाही के उपयोग को प्रोत्साहित करें। लोहे की कड़ाही आपके आहार में लोहे का एक महत्वपूर्ण‌ स्रोत है। इसमें आप अपना पोहा, उपमा और सब्ज़ियाँ पकाएँ। घी या तेल और मसालों का प्रयोग जरूरी है और लोहे की कड़ाही के प्रयोग से आपके अन्दर कभी भी एच बी कम नहीं होगा।

**तीसरा नियम. माइक्रोवेव के उपयोग से बचे!
रसोई में माइक्रोवेव के उपयोग से बचना चाहिए।
बर्नर का उपयोग माइक्रोवेव के बजाय भोजन को गर्म करने के लिए करना है क्योंकि माइक्रोवेव भोजन के सूक्ष्म पोषक तत्वों के लिए हानिकारक है क्योंकि यह उन्हें अत्यधिक उच्च तापमान पर गर्म करता है।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *