शमसेर खरकड़ा ने कहा महम शहर में छह सालों में लगभग 75 करोड़ रुपए हुए खर्च
महम
महम की ऐतिहासिक पंचायती रामलीला मैदान का आठ लाख रूपए की लागत से नवीनीकरण किया गया है। इसके अतिरिक्त रोहिल्ला धर्मशाला का शिलान्यास भी किया गया है। दोनों की कार्यक्रमों के मुख्यातिथि भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा रहे। पंचायती रामलीला मैदान में पौधारोपण भी किया गया।
खरकड़ा ने इस अवसर पर कहा कि महम मंे बीते छह सालों में विकास कार्यों पर लगभग 75 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। महम में हर समुदाय के सामुदायिक केंद्र बनाए जा रहे हैं। गलिया पक्की करवाई गई हैं। चबूतरे का नवीनीकरण हुआ है। नगरपालिका के बिजली के बिल भरे गए। पूरे शहर में स्ट्रीट लाइट लगी हैं। सफाई की व्यवस्था दुरूस्त है। नगरपालिका के पास पैसे की कोई कमी नही है।
उन्होंने कहा कि अगले दो साल में महम में पानी की समस्या भी पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। दस करोड़ की लागत से दोनों जलघरांे की रिमाॅडलिंग करवाई जाएगी। सहकारी चीनी मिल के पास स्थित जलघर से महम के लिए सीधी पेयजल लाइन लाई जा रही है। जिसको रास्ते में पंक्चर नहीं किया जा सकेगा।
खरकड़ा का कहना है कि इसके बावजूद विपक्षी पार्टियां लोगांे को गुमराह करने में लगी हैं। लेकिन लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे। इस अवसर पर पालिका प्रधान फतेह चंद पंवार, विनोद गोयल, रमेश महेंद्रा, सुभाष दुहन, हार्दिक सैनी, संजीव अग्रवाल, अनिल चावरिया, बजरंग सैनी, प्रमोद बंसल, विजय रोहिला तथा प्रवीण सिंगला आदि पार्षद व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थि रहे। 24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789
आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews