अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाबी धर्मशाला में किया गया आयोजन

महम
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महम के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पंजाबी धर्मशाला में योग व आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहकारी चीनी मिल महम के प्रबंध निदेशक दलबीर सिंह फौगाट मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता महम के समाजसेवी डा. ओपी चिटकारा ने की।

दलबीर सिंह फौगाट ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। योग दुनिया को भारत की श्रेष्ठ देन है। हमें भारत की योग परंपरा पर गर्व है। उन्होंने सलाह दी कि प्रत्येक व्यक्ति को योग के लिए समय अवश्य निकालना चाहिए। योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाकर हम बिमारियों से बच सकते हैं।
डा. चिटकारा ने इस अवसर पर कहा कि यदि हम योग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो दवाइयों के खर्च से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से बीमारियां जड़ से समाप्त की जा सकती हैं। शरीर स्वस्थ रहता है और साथ-साथ मानसिक शांति भी मिलती है। उन्होंने योग को जीवन शैली का नियमित अंग बनाने पर बल दिया।
विश्वविद्यालय शाखा की मुख्य संचालिका बीके चेतना ने योग दिवस के महत्व का सपष्ट किया। उन्होंने कहा कि हठयोग के साथ-साथ सहज योग भी किया जाना चाहिए। मानसिक शांति के यह आवश्यक है।
बीके सुमन ने स्वागत संबोधन किया तथा योग व आध्यात्मिकता के बारे में बताया। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *