Home अपराध हत्यारोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हत्यारोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हत्या के कारणों को लेकर भी होगा खुलासा

आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जाएगा
24सी न्यूज, महम

महम में शुक्रवार की सुबह हुई हत्या के दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लियाा गया है। शुक्रवार को ही गिरफ्तार किए गए आरोपी अमित व अंकित को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को आरोपियों से पूछताछ करनी है। जिनमें मुख्य रूप से हत्या का उद्देश्य तथा कुछ अन्य जानकारियां लेनी हैं।
दिख रहा है तीसरा भी
सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज में हत्या करते हुए तो दो व्यक्ति दिख रहे हैं। लेकिन वारदात से पहले एक तीसरा व्यक्ति भी दिख रहा है। उसका हत्या से कोई संबंध है या नहीं। इस संबंध में भी पुलिस जानकारी हासिल करना चाहती है।
इसके अतिरिक्त पुलिस आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी देखना चाहेगी। गौरतलब है कि शुक्रवार को सुबह लगभग चार बजे भिवानी के एक युवक अमित की यहां महम में सामुदायिक केंद्र के पास ईंटों से पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हत्या की इस वारदात को लेकर यहां कई प्रकार की चर्चाएं हैं, लेकिन इस आधिकारिक जानकारी पुलिस की जांच की बाद ही मिल पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!