Home ब्रेकिंग न्यूज़ ‍सावधान! गर्म किए गए तेल का बार -बार प्रयोग ना करें-24c HEALTH...

‍सावधान! गर्म किए गए तेल का बार -बार प्रयोग ना करें-24c HEALTH MANTRA-21

जानिए क्या होंगे नुकसान?

अगर आप भी खाद्य पदार्थों को तलने या पकाने के बाद बचे हुए तेल का दोबारा इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए। यह तेल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। जानिए बचे हुए तेल के इस्तेमाल से हो सकते हैं नुकसान-

*बचे हुए तेल का इस्तेमाल यानि तेल का बार.बार गर्म होना। एक से अधि‍क बार गर्म किए जाने पर इसके एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी तत्व नष्ट हो जाते हैं और तेल फायदा पहुंचाने के बजाए नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। इसका प्रयोग करना सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी हानिकारक होता है।

*बार.बार गर्म किए जाने पर तेल के अणु तेजी से अनुबंध बनाते हैं और वह गाढ़ा हो जाता है। इस प्रकार का तेल हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के रूप में शरीर के अंगों में जमा हो जाता है और मोटापा भी बढ़ाता है।

*हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के रूप में यह तेल आपके हृदय के लिए बेहद हानिकारक होता है। यह हृदय की धमनियों में जमकर हृदय को अस्वस्थ बना सकता हैए साथ ही हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ा सकता है।

*बार.बार गर्म किया हुआ तेल कैंसर की संभावना को बढ़ा देता है। यह आपको पेट का कैंसर, गॉल ब्लेडर का कैंसर, लिवर कैंसर एवं अन्य प्रकार के कैंसर भी दे सकता है।

*इसके अलावा यह आपको पेट व दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का शि‍कार भी बना सकता है। इसके कारण आपको अल्जाइमरए एसिडि‍टी और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती है।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!