सुनीता कश्यप के परिवार को सहायता राशि सौंपते विधायक

विधायक के बड़े भाई ने सुनीता के गांव जाकर सौंपी सहायता राशि

महम
विधायक ने बलराज कुन्डू ने अपनी घोषणा के अनुसार गांव सीसर की पावर स्टेªंथ महिला महिला खिलाड़ी सुनीता कश्यप को पांच लाख रूपए की सहायता राशि सौंप दी है। विधायक के भाई आजाद सिंह कुन्डू ने यह राशि सुनीता को सौंपी। सुनीता को यह राशि उसके मकान के निर्माण के लिए दी गई है। साथ ही कहा गया कि सुनीता जो भी वेट लिफ्टिंग किट कहेगी। उसे जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।
सुनीता को डाइट के लिए भी दस हजार रूपए प्रतिमाह नियमित रूप से मिलते रहेंगे। आजाद सिंह कुन्डू के साथ सीसर पहुंचे जनसेवक परिवार सदस्यों ने भी सुनीता को आगामी प्रतियेागिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।
सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद विधायक बलराज कुन्डू ने सुनीता को पांच लाख रुपए की नकद आर्थिक सहायता तथा तीन लाख रूपए की स्पोर्ट्स किट देने की घोषणा की थी। कुन्डू सुनीता को प्रतिमाह दस हजार रूपए डाइट मनी के रूप में भी देंगे।(विज्ञप्ति)24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *