27 सितंबर को उस पर अपनी गर्ल फ्रैंड को गोली मारने का आरोप
28 सितंबर की सुबह बैंसी में आकर ससुर की हत्या करने का आरोप
24सी न्यूज, महम
दिल्ली पुलिस ने बैंसी के रणबीर सिंह की हत्या के आरोपी संदीप दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप पर 28 सितंबर को उसकी ग्रैल फ्रैंड को भी गोली मारने का आरोप है।
बैंसी के लगभग साठ वर्षीय रणबीर सिंह की सोमवार की सुबह हत्या कर दी गई थी। रणबीर सिंह के माथे में गोली मारी गई थी। जो उसके सिर के आर-पार निकल गई। रणबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतक की बेटी राजेश ने बयान दर्ज कराया था कि उसके पति सिसाना निवासी संदीप ने अन्य के साथ मिलकर उसके पिता की हत्या की है। इस संबंध में लाखनमाजरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया था।
अवैध संबंधों के त्रिकोण ने लिया खूनी मोड़
पता चला है कि संदीप का उसकी पत्नी राजेश के साथ विवाद चल रहा था। इस मामले में अदालत में भी केस था। राजेश अपने बच्चों के साथ अपने पिता के पास बैंसी में रहती थी। उधर संदीप किसी अन्य महिला के संपर्क में भी था। संदीप पर दिल्ली में उस महिला को भी गोली मारने का आरोप है। यह महिला गंभीर रूप से घायल है और दिल्ली में इसका इलाज चल रहा है।
पत्नी को मारना चाहता था
जानकारी मिली है कि संदीप अपनी पत्नी राजेश की हत्या करना चाहता था, लेकिन राजेश उसे नहीं मिली। उसने अपने सुसर की हत्या कर दी। हत्या की वारदात के बाद गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक सफेद गाड़ी जाती दिख रही है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी हत्यारोपी संदीप की है।
सरकारी पिस्टल के साथ गायब था
पता चला है कि संदीप अपनी सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से गायब था। संदीप लाहौरी गेट थाना दिल्ली में तैनात था।