महात्मा कबीर वाणी

सफलता के धैर्य जरुरी है। धैर्यवान व्यक्ति जीवन में असफल नहीं होता। धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए मंजिल मिल ही जाती है। अधीर होकर जल्दबाजी करने से फायदे की बजाय नुकसान होता है। अत: धैर्य धारण करना चाहिए। धैर्य जीवन का अनमोल गहना है।
महात्मा कबीर दास जी ने भी कहा है।
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा, ऋतु आए फल होय।।

मन में धीरज रखने से ही सबकुछ होता है। माली सौ घड़ों से भी पौधे को सींचता रहे। फल तो ऋतु आने पर ही लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *