Home अपराध दामाद पर ही है सुसर की हत्या का आरोप, बैंसी में हुई...

दामाद पर ही है सुसर की हत्या का आरोप, बैंसी में हुई हत्या का मामला

पुलिस ने मामला दर्ज कर, शुरु की कार्रवाई

24सी न्यूज, महम
लाखनमाजरा पुलिस थाने के गांव बैंसी में आज सुबह हुई लगभग साठ वर्षीय व्यक्ति की हत्या का आरोप मृतक के दामाद पर ही लगा है। मृतक रणबीर सिंह की बेटी राजेश ने कहा है कि उसके पति ने ही उसके पिता की हत्या की है। उसके पति के साथ उनका विवाद चल रहा था।
मृतक रणबीर सिंह की बेटी राजेश का कहना है कि उसकी शादी गांव सिसाना के संदीप के साथ हुई थी। उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा था। उसके पति ने उसके पिता को मारने की धमकी दे रखी थी।
कार से उतरे दो लोग
राजेश का आरोप सुबह उनके पिता घर के बाहर काम कर रहे थे। एक डस्टर गाड़ी में कुछ लोग आए थे। उसमें से दो लोग नीचे उतरे, उन्होंने उनके पिता को गोली मारी है। राजेश के अनुसार गाड़ी में और लोग भी सवार थे। मृतक की बेटी राजेश का आरोप है कि इस हत्याकांड में उसके भाई की सुसराल पक्ष के लोग भी शामिल है। इस पक्ष के साथ भी इनका विवाद चला हुआ था।
रेल गाड़ी के नीचे फैंकने का प्रयास किया था
राजेश का आरोप है कि उसके पति ने एक बार उसे तथा उसके बच्चों को रेल के नीचे देकर मारने का प्रयास किया था। अचानक किसी आदमी ने आकर उन्हें बचा लिया था। उसके पति ने घोषणा कर रखी थी कि वह उसके पिता के माथे पर गोली मारेगा।
माथे से सिर के पार गई गोली
पुलिस का कहना है कि मृतक के माथे पर गोली मारी गई है। गोली माथे पर लगकर आरपार निकल गई। रणबीर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फिलहाल एक ही गोली लगने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है।



1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!