गर्भवती महिलाओं के लिए उचित आहार जरूरी

गर्भावस्था एक महिला के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवधि होती है।इस समय महिला को शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ता है । जो उसके मिजाज, भूख और शरीर के मेटाबोलिज्म को प्रभावित कर सकता है। ज्यादातर महिलाएं गर्भावस्था के दौरान मिचली (उलटी) महसूस करती हैंए जो उनके आहार और स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
आज आपको बताया जा रहा है कि प्रेगनेंसी के दौरान किस आहार चार्ट का पालन करें जो पोषण में उच्च हो और पूरे दिन में आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद भी करे।
*सुबह सवेरे का भोजन —
मॉर्निंग सिकनेस यानि सुबह उठते ही जी मिचलाना या चक्कर आना प्रेगनेंसी का एक अहम हिस्सा होता है। इसलिए सुबह उठते ही आप एक छोटा गिलास दूध और 2 बिस्कुट लें या 1 कोई भी मीठा फल लें। क्योंकि यह आपको मॉर्निंग सिकनेस से राहत देने में मदद करता है।

*फल या दूध लेने के 1.5 या 2 घंटे के बाद आप नाश्ता करें।
*सुबह का नाश्ता (सुबह 10 बजे तक)
*सुबह का नाश्ता दिन का सबसे आवश्यक भोजन होता है। यदि गर्भवती महिला नाश्ता छोड़ती हैं तो वह अपने आपको पूरे दिन थका हुआ और सुस्त महसूस कर सकती है।
*कुछ इस प्रकार का हो आपका नाश्ता

*1 से 2 कटोरी दलिया (मीठा या नमकीन)
*1 प्लेट रवा उपमा या पोहा

*सब्जियों के साथ सेंवई – ये आपको बहु पोषक तत्वों और फाइबर के साथ पोषण प्रदान करते हैं
*मक्खन और आमलेट के साथ 1 ब्रेड टोस्ट
*वेजिटेबल सैंडविच

*1 रोटी, 1 कटोरी सब्जी व 1 कटोरी दही। यह फाइबर, कैल्शियम और विटामिन प्रदान करते हैं

*दोपहर का भोजन (दोपहर 1 से 2 बजे तक )

*अपने दोपहर के भोजन का अधिकतम लाभ उठाएं और संतुलित भोजन करें।
*ये हैं दोपहर के भोजन के कुछ विकल्प!!

*1 या 2 रोटी के साथ 1 कटोरी दाल और एक कटोरी दही।

*1या2 रोटी के साथ 1कटोरी किसी भी सब्जी की करी जैसे मिक्स वेज, कोफ्ता, पनीर और अन्य सब्जियां और 1 कटोरी दही।

*कोई भी चावल की डिश जैसे कि जीरा राइस और मटर राइस, वेज राइस, खिचड़ी या लेमन राइस के साथ रायता या सादा दही चावल।

*रोटी या चावल के साथ 1 कटोरी पालक पनीर। पालक में फोलिक एसिड और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो इस समय गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतरीन होता है।

शाम का स्नैक्स (शाम 4 से 5 तक)

गर्भावस्था के दौरान बार.बार कुछ खाने का मन करना या भूख लगना आम बात है। आपके भीतर एक नन्ही सी जान पल रही हैए जिसके बेहतर विकास के लिए आपका शरीर दिन.रात काम कर रहा है। आपको निश्चित रूप से उसके लिए अधिक ऊर्जा और अधिक भोजन की आवश्यकता होगी। इसलिए आपको 3 बार ज्यादा मात्रा में भोजन करने के बजाय थोड़ी.थोड़ी मात्रा में लेकिन कम अंतराल लगातार खाने की आदत डालनी चाहिए।

*शाम के स्नैक्स के विकल्प

*ताजा फल

*मुट्ठी भर अखरोट, बादाम या खजूर

*सब्जी या पालक की इडली खाना भी स्वस्थ होता है
*पनीर या सब्जी से बना सैंडविच स्वादिष्ट और पौष्टिक होते है
*गुड़ या कम चीनी से बना गाजर या लौकी का हलवा मीठा खाने के शौकीनों को संतृप्त करने में मदद कर सकता है
*एक कप ग्रीन टी या मसाला चाय के साथ थोड़े से भुने हुए मखाने।
*भुना हुआ चनाऔर थोड़ा सा गुड़। फाइबर से भरपूर होता है और कब्ज के लिए एक बेहतर इलाज करता है।

*रात का भोजन (शाम 7 से 8 बजे तक)
*आप अपने रात के खाने को हल्का रखें और थोड़ा जल्दी ही भोजन कर लें। यह आदत भोजन के उचित पाचन में सहायता करती है और इससे आप रात में अच्छी नींद लेती हैं।

*रात के खाने के लिए कुछ विकल्प –

*रोटी के साथ दाल या अपनी पसंद की कोई भी सब्जी।
*सब्जियों वाला पुलाव या दलिया

*मिश्रित दाल खिचड़ी या मूंग दाल खिचड़ी।
*चुकंदर और गाजर की खीर दृ ये हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और विटामिन ए व अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना हस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

2 thoughts on “गर्भवती महिलाओं के लिए क्या है उपयुक्त आहार?-24c HEALTH MANTRA-15”

Leave a Reply to Dr.Anu Luthra Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *