गांव फरमाणा खास में हुआ महिला सत्संग का आयोजन
महम
महम चौबीसी के गांव फरमाणा खास में रविवार को महिला सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में समाजसेवी महाबीर सिंह ने गांव के बुजुर्गों को साफा व डोगा तथा महिलाओं को चुनरी भेंट की। इस कार्यक्रम में महाबीर सिंह ने कहा कि अपने बुजुर्गों का सम्मान करना हरियाणावासियों की परंपरा है। हमारे लिए ये आवश्यक है कि हम अपने बुजर्गों को ऐसा माहौल दें, जिसमें वे खुश रह सके। उन्होनें कहा कि गांव ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वे ऐसी व्यवस्था करेंगे जहां बुजुर्ग जब चाहें आराम करने या समय बिताने आ सकते हैं। माताओं के लिए सत्संग स्थलों को सुविधाजनक बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाएं भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि वे गांव की हर समस्या का समझते हैं। प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का हल किया जाएगा।
पूनम चौपड़ा को दिए 31 हजार रूपए
महाबीर सहारण ने गांव की बेटी पूनम चौपड़ा अपनी तरफ से 31 हजार रूपए नकद दिए हैं। पूनम के माता-पिता नहीं हैं। वह बेसहारा है। महाबीर ने कहा कि आज से पूनम उसकी धर्म की बेटी है। पूनम को पढ़ाया जाएगा तथा स्वरोजगार के लिए कोई हुनर सिखाया जाएगा। जिसका खर्चा वे स्वयं वहन करेंगे। इसके अतिरिक्त पूनम की शादी का खर्च भी वे स्वयं वहन करेंगे।
इस अवसर पर बलमत रंगा, हिमता मुन्डे, बिजेंद्र रंगा, बलराज मुन्डे, जयंिह मुन्डे, प्रदीप मुन्डे, राजेंद्र चौपड़ा, ओमी चौपड़ा, ओमप्रकाश चौपड़ा, सूरजभान मुन्डे, जुकती पंवार, भूप सिंह खंगवाल तथा उम्मेद प्रजापत आदि भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews