डा. बिजेंद्र विजय दहिया रहे कार्यक्रम के विशेष आमंत्रित अतिथि
महम
ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, महम के प्रभू उपहार भवन में रविवार को ’दीपावली का दीपक-दुआ दो, दुआ लो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्मकुमारी बहन चेतना तथा बहन सुमन के निर्देशन में हुए इस आयोजन में रोहतक से आई ब्रह्मकुमारी बहन सरला तथा बहन सुदेश मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रही। समारोह मंे विशेष आमंत्रित अतिथि गुरु जंभेश्वर विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के उपनिदेशक जनसंपर्क डा. बिजेंद्र विजय दहिया थे।
डा. दहिया ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि ब्रह्मकुमारी बहनों तथा भाइयों के चेहरे पर असीम शांति इस मिशन के महत्व का स्वयं में ही प्रत्यक्ष प्रमाण है। वर्तमान समय की भागदौड़ की जिंदगी में शांति की प्राप्ति मानव के लिए सभी सुखों की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि इस मिशन से जुड़कर मानव अपने जीवन को संवार सकता है।
बहन सरला ने दीपावली के महत्व को समझाते हुए कहा कि दीपावली केवल बाहरी वातावरण की सफाई करने का त्यौहार नहीं है। बल्कि आंतरिक सफाई का त्यौहार भी है। हमें अपने शिवबाबा के बताए रास्ते पर चलकर न केवल खुद के आंतरिक द्वंदों को समाप्त करना है बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना है। बहन सुदेश ने कहा कि दीपावली के दीपक के साथ अपने भीतर का दीपक भी जलाएं। आत्मज्ञान व आत्मप्रकाश ही मानव का श्रेष्ठ प्रकाश है। यही प्रकाश मानव को अंधकार में राह दिखाता है।
बहन चेतना ने इस अवसर पर शिव बाबा के दीपावली संदेश को श्रद्धालुओं को सुनाया। उन्होंने भी दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य को समझाया। बहन सुमन ने धन्यवाद संबोधन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुति भी दी गई। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews