पालिका सचिव ने पालिका प्रधान को लिखा पत्र

20 जून को समाप्त हो जाएगा महम के पार्षदों का कार्यकाल
महम
महम नगरपालिका के पार्षदों का वर्तमान कार्यकाल समाप्त करने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पालिका प्रधान व पार्षदों का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो जाएगा। इस संबंध में पालिका सचिव ने पालिका प्रधान व पार्षदों को पत्र भेज दिया है।
पालिका सचिव की ओर से लिखे पत्र में सरकार के उन आदेशों का हवाला भी दिया गया है जिनके तहत हरियाणा की 43 पालिकाओं को भंग करने की घोषणा कर दी गई थी। पालिका सचिव ने प्रधान व पार्षदों को पत्र लिख सूचित किया है कि 21 जून से पालिका के प्रशासन के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है।
21 जून 2016 को हुई थी पहली बैठक
महम पालिका के वर्तमान पार्षदों की पहली बैठक 21 जून 2016 को हुई थी। इस बैंठक में पालिका प्रधान व उपप्रधान का चुनाव हुआ था। इसीलिए महम पालिका पार्षदों को 20 जून तक का वक्त दिया गया है।(विज्ञप्ति) 24c न्यूज/ इंदु दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *