Home ब्रेकिंग न्यूज़ किस समय करें, कौन सा भोजन?-जानिए-24c HEALTH MANTRA-20

किस समय करें, कौन सा भोजन?-जानिए-24c HEALTH MANTRA-20

सही समय पर करें भोजन, रहेंगे स्वस्थ

आपका खानपान आपकी सेहत को सीधे से प्रभावित करता है। इसलिए सही खाना और सही समय पर जरुरी है।


आप क्या और कब खाते हैं? क्या पीते हैं? कितना खाते हैं? ये सभी चीजें आपके स्वास्थ्य को निर्धारित करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको अपने भोजन से भरपूर पोषण मिले तो आपको सही समय पर ही भोजन करना चाहिए।सुबह का भोजन हो या दोपहर का या फिर रात का खाना, आइए जानते हैं क्या है सही समय?
*ब्रेकफास्ट करने का सही समय-
सुबह उठने के एक घंटे के अंदर.अंदर आपको नाश्ता कर लेना चाहिए नहीं तो यह आपके शरीर को प्रभावित करता है। कोशिश करें कि आप सुबह 9 बजे तक ब्रेकफास्ट कर लें।
*दोपहर के भोजन का सही समय
आपके दिन के पहले आधे हिस्से में अपनी जरुरी कैलोरी का आधा से ज्यादा हिस्सा ले लेना चाहिए। इसलिए लंच के लिए 2.3 बजे तक इंतजार करना सही नहीं है। आपको अपना दोपहर का खाना 1 बजे तक कर लेना चाहिए।
*रात के भोजन का सही समय-
आजकल की बदलती जीवनशैली के कारण हम में से अधिकतर लोग डिनर सही समय पर नहीं करते हैंए हालांकि यह आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। इसलिए आपको शाम को 6 से 7 बजे के बीच रात का खाना खा लेना चाहिए। अगर आप 8 बजे या उसके बाद डिनर करते हैं तो आपको हल्का भोजन जैसे सूप आदि पीना चाहिए।
डॉ अनु लूथरा
रामगोपाल सामान्य एवं जनाना अस्पताल
महम

डॉ अनु लूथरा

24c न्यूज केवल इस काॅलम का मंच है, जानकारी ठीक वैसे ही दी जा रही हैं, जैसी डा. अनु लूथरा ने दी।
हर रोज इसी प्रकार एक हेल्थ मंत्र पढ़ने के लिए डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Download 24C News app: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

अपने सुझाव व प्रतिक्रिया काॅमेंटबाॅक्स में जाकर या मो. नम्बर 8053257789 पर दें
इंदु
दहिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!