प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर दिया समस्या के समाधान का आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा, नहीं हुआ समाधान तो फिर लगाएंगे जाम
महम

महम चौबीसी के गांव बलंभा में ग्रामीणों ने महम-बेरी सड़क मार्ग को गांव में जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजरने वाला यह मार्ग अत्यंत बदहाल है। इसके दोनों ओर बने नालों की भी सफाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने रोष में महम-बेरी सड़क मार्ग को जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गहरे गड्ढे हुए पड़े हैं। वाहनों का निकालना मुश्किल हो रहा है। सड़क के दोनों ओर बने नाले अटे पड़े हैं। गंदा पानी भी रोड़ पर ही आ जाता है। नालों से दुर्गंध भी आती हैं और बीमारियां फैलने का खतरा भी है।
आगे बारिश का मौसम आ रहा है। स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। इस समस्या के लिए ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष कई बार गुहार लगाई है। कोई सुनवाई नहीं हुई।
जाम की सूचना पाकर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का विश्वास दिलावाया। अधिकारियों ने कहा कि कार्रवाई तुरंत आरंभ कर दी जाएगी। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *