Home ब्रेकिंग न्यूज़ बिछ गई बिसात! खिलाड़ी भी आने लगे सामने। दिलचस्प होने जा रहा...

बिछ गई बिसात! खिलाड़ी भी आने लगे सामने। दिलचस्प होने जा रहा है महम नगरपालिका का प्रधान पद का चुनाव। किसी दल के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखना तो किसी के लिए प्रत्याशी की तलाश है चुनौती

इस सप्ताह के अंत तक होने लगेगी तस्वीर साफ

इस सप्ताह के अंत तक होने लगेगी तस्वीर साफ
दो से तीन प्रत्याशियों में हो सकता है मुख्य मुकाबला
कांग्रेस, विधायक बलराज कुन्डू और आप पर भी रहेंगी नजरें
इंदु दहिया

आखिर पालिका चुनावों के लिए तारिखें तय हो गई। तमाम अटकलों और अफवाहों को विराम लगने का समय आ गया। बिसात बिछ गई है तो खिलाड़ी भी मैदान में आने लगे हैं। इस सप्ताह के अंत तक लगभग तय होने वाला है कि मैदान में कौन डटा रहेगा और कौन पलायन कर जाएगा। तारीख घोषित होते ही हलचल भी तेज हो गई है। जनसंपर्क, सहयोगियों के साथ बैठकों और नेताओं की परिक्रमा का दौर भी चल पड़ा है।
इस बार पालिका प्रधान के सीधा चुनाव हो रहा है। पालिका प्रधान पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। कुछ प्रत्याशी लंबे से मैदान में हैं। चुनाव लड़ने की तैयारी और जनसंपर्क में जुटे हैं जबकि कुछ हाल में ही सामने आए हैं। कम से कम दो प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो आरंभ में चुनाव लड़ने के प्रति ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन अब दावेदारी कर रहे हैं। संभव है कुछ और प्रत्याशी भी मैदान आ डटे।
टिकट या आशीर्वाद को लेकर सबसे ज्यादा घमासान सत्ताधारी भाजपा में है और ये स्वाभाविक भी है। हालांकि भाजपा ने अभी यह साफ नहीं किया कि पार्टी पालिका चुनाव पार्टी के चुनाव चिह्न पर लडे़गी या नहीं। फिलहाल तक तो यही कहा जा रहा है कि यह एक सामाजिक चुनाव है और यहां से अपने स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। यहीं कारण है कि कम से कम तीन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चुनाव मैदान में साफ दिख रहे हैं। हालांकि यह संख्या ज्यादा बढ़ती है तो भाजपा को नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

मीना वाल्मीकि

मैदान में आ चुकी है मीना वाल्मीकि
भाजपा की जिला सचिव मीना वाल्मीकि लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रही है। लगातार सभाएं व जनसंपर्क भी कर रही है। मीना भाजपा के प्रत्याशी के रूप में या पार्टी से समर्थन लेकर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन भाजपा ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। मीना बाल्मीकि का कहना है कि 2009 से पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता है। वह पार्टी नेताओं के संपर्क में है और उन्हें विश्वास है कि पार्टी का आशीर्वाद उन्हें मिल जाएगा।
फतेह सिंह ने प्रस्तुत की दावेदारी
महम नगरपालिका निवर्तमान प्रधान फतेह सिंह ने भी कहा है कि वे चुनाव की तैयारी में हैं। वे अपनी पुत्रवधु को मैदान में उतार सकते हैं। फतेह सिंह भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा के नजदीकियों में से हैं। फतेह सिंह का कहना है कि फिलहाल उन्होंने अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है।
जगबीर सिंह की पत्नी भी हो सकती है प्रत्याशी
पलिका के पूर्व प्रधान जगबीर बहमनी भी एक दावेदार के रूप में सामने आए हैं। वे अपनी पत्नी को चुनाव में उतार सकते हैं। जगबीर सिंह भी भाजपा में ही हैं। जगबीर का कहना है कि वे अपने सहयोगियों से इस संबंध में बात कर रहे हैं। वे पार्टी नेता से भी बात करेंगे।
जगबीर निवर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक संयुक्त मोर्चा बनाने की तैयारी में दिख रहे हैं। इनकी योजना कुछ निवर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर एक संयुक्त प्रत्याशी उतारने की दिख रही है। जगबीर का कहना है कि अंतिम निर्णय सहयोगियों और नेताओं के साथ बातचीत के बाद ही लिया जाएगा। हालांकि इस दिशा में बैठकों को दौर आरंभ हो चुका है। इस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण नाम निवर्तमान पार्षद अनिल चावरिया का भी लिया जा रहा है।
आरंभ में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक कम से कम दो नाम और भी आए थे, लेकिन फिलहाल ये सक्रिय कम दिख रहे हैं। इसके बावजूद भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से दो से तीन प्रत्याशी तो मैदान में हो ही सकते हैं।

आशा देवी

कांग्रेस से केवल एक नाम आ रहा है सामने
कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के रूप में अभी तक केवल एक नाम ही सामने आ रहा है। वह नाम है राकेश चावरिया की पत्नी आशा चावरिया का। राकेश का कहना है कि उसने चुनाव की तैयारी कर रखी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ वह समाज के हर वर्ग के नागरिकों के संपर्क में हैं। इस सप्ताह के अंत तक कांग्रेस के समर्थन की तस्वीर भी साफ होने की संभावना है।

रवीना रानी

आम आदमी पार्टी पर भी रहेगी नजर
पंजाब चुनावों में जीत के बाद आम आदमी पार्टी भी हरियाणा प्रदेश में सक्रिय है। महम में आम आदमी का कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ी है। पालिका प्रधान पद के लिए भी आम आदमी के दो दावेदार सामने आ चुके हैं। पहले सीमा रानी पत्नी अशोक कुमार का नाम आया था। उसके बाद गत 15 मई को डा. अशोक तंवर की महम में जनसभा के बाद रवीना पत्नी रोशन फौजी का नाम भी आ गया है। सीमा व रवीना दोनों ने प्रधान पद के लिए आम आदमी के प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर दी है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर रखी है। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि पार्टी हाईकमान बात करके शीघ्र ही महम से पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
विधायक बलराज कुन्डू ने भी नहीं खोले हैं पत्ते
विधायक बलराज कुन्डू भी गत कई दिनों से महम के पालिका चुनाव को लेकर लगातार मंथन कर रहे हैं। धार्मिक व अन्य कार्यक्रमों के माध्यम् से उन्होंने कई बार महम में पालिका चुनावों से संबंधित स्थितियों को जायजा लेने का प्रयास किया है। हालांकि अभी तक उनका कोई प्रत्याशी सामने नहीं आया है। संभावना है कि या तो कोई अपने नाम से ही सीधा प्रत्याशी मैदान में उतारे या किसी को आशीर्वाद दें। दोनों ही स्थिति में उनका निर्णय दिलचस्प रहने की संभावना है। गत रविवार को भी बलराज कुन्डू ने महम में कार्यकर्ता सम्मलेन किया है। अब तो समय आ गया है विधायक को भी पत्ते खोलने ही होंगे।
फिलहाल अब वक्त ज्यादा नहीं लगेगा। बिसात पर खिलाड़ियों की उपस्थिति भी तय होने वाली है। महम में इन दिनों चर्चा पालिका चुनावों की ही है। इंदु दहिया/ 8053257789

इस न्यूज के संबंध में कॉमेंट बाक्स जाकर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दें। आप अपनी प्रतिक्रिया व्हाटसेप नम्बर 8053257789 पर दे सकते हैं।

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैंडी आइस में फरमाना की बेटी हर्षिता ने दिखाए जौहर

प्रदेश की टीम जीता स्वर्ण पदक महम चौबीसी के गांव फरमाना की बेटी ने बैंडी आइस में शानदार खेल...

मोहित डाबला ने राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

बेरी झज्जर में हुई प्रतियोगिता महम चौबीसी के गांव फरमाना के मोहित डाबला ने जिला झज्जर के बेरी में...

ओलंपियाड टेस्ट में दा रॉयल सहीराम स्कूल का शानदार प्रदर्शन

72 विद्यार्थीयों ने जीते गोल्ड दा रॉयल सहीराम स्कूल महम के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड टेस्ट शानदार प्रदर्शन किया है।...

महम के 14 मंदिरों में गुंजायमान हुई श्री हनुमान चालीसा

आगामी मंगलवार को 20 मंदिरों में श्री हुनमान चालीसा पाठ का लक्ष्य हनुमान चालीसा प्रचार समिति महम द्वारा किया...

Recent Comments

error: Content is protected !!