जांगिड़ ब्राह्मण सभा ने की शोकसभा

महम
जांगिड़ ब्राह्मण सभा महम ने जांगिड़ समाज के अति विशिष्ट व्यक्ति वेदपाल जांगड़ा तथा अनिल जांगड़ा के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा उनके सम्मान में जांगिड़ धर्मशाला महम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में दोनों के समाज के प्रति योगदान को याद किया गया।
हरिराम जांगड़ा ने इस अवसर कहा कि वेदपाल जांगड़ा तथा अनिल जांगड़ा के निधन से जागिड़ समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। समाज के प्रति उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। समाज उनकी सेवाओं का हमेशा ऋणी रहेगा।
जगत सिंह काला ने अपने संबोधन में कहा कि कारोना महामारी ने जागिड़ समाज के दूरगामी सोच के दो व्यक्तियों को असमय हमसे छीन लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सोच समाज का हमेशा मार्गदर्शन करती रहेगी। पूर्व डीएसपी कनक सिंह ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वेदपाल जांगड़ा, राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के छोटे भाई थे। वे जागिड़ ब्राह्मण सभा तथा श्रीकृष्ण गौशाला महम के प्रधान भी रहे हैं। अनिल जांगड़ा गांव किशनगढ़ की राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुख्याध्यापक थे। वे भी सामाजिक संस्थाओं से जुड़े रहते थे तथा समाजसेवा में योगदान देते थे।
शोकसभा में सूरजमल जांगड़ा, नफे सिंह जांगड़ा, सेवा राम, राम सिंह जांगड़ा, सतन जांगड़ा, सुंदर जांगड़ा आदि उपस्थित रहे। 24c न्यूज/ इंदू दहिया 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न तथा जीवनमंत्र की अतिसुंदर कहानी
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *