शहरी सीमा में शामिल किया गया है उजाला नगर को
पिछले दिनों सांसद से मिले थे उजाला नगर निवासी
महम, 26 दिसंबर
महम के पास सैमाण रोड़ पर स्थित उजाला नगर निवासी सोमवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा से मिले। उजाला नगर निवासियों ने इस बस्ती का महम की शहरी सीमा में शामिल किए जाने पर सांसद का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जांगड़ा ने कहा कि उजाला नगर महम की 40 साल पुरानी बस्ती है। यह अभी तक शहरी सीमा में नहीं थी। यही कारण था कि इस बस्ती में विकास कार्य नहीं हो रहे थे। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ता था। अब यह बस्ती तथा अन्य बाहरी बस्तियां शहर की सीमा में शामिल हो गई है। इस बस्ती तथा अन्य बाहरी बस्तियों में अब पालिका विकास कार्य करवा सकेगी। सांसद ने कहा कि शीघ्र ही शहर की बाहरी बस्तियों में भी विकास कार्य आरंभ करवाए जाएंगे।
इस अवसर पर उजाला नगर निवासियों ने कहा कि वे इस संबंध में कुछ दिन पूर्व सांसद से मिले थे। उन्होंने सांसद से इस बस्ती को महम शहर की सीमा में शामिल करने की मांग की थी। सांसद ने उनकी इस मांग को उठाया तथा बस्तीवासियों की तकलीफ को समझते हुए उसे पूरा करवाया। इसके लिए सांसद का आभार व्यक्त किया गया है। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews