भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा के साथ नवनिर्वाचित चेयरमैन तथा उपचेयरमैन

भाजपा नेता शमसेर खरकड़ा के प्रयासों से हुई सर्वसम्मति

टॉस में जीती उपचेयरमैन
चेयरमैन तथा उपचेयरमैन दोनांे ने जताई भाजपा में आस्था
महम, 26 दिसंबर

महम ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव में भी सर्वसम्मति हो गई है। सर्वसम्मति भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा के प्रयासों से हुई है। निंदाना के नवनीत राठी महम के ब्लॉक समिति चेयरमैन बने हैं। उपप्रधान के चुनाव हुआ। संदीप भैणीमहाराजपुर तथा ईशु सैमाण को बराबर आठ-आठ वोट मिले। टॉस में ईशु की किस्मत ने साथ दिया और उपप्रधान बन गई।
महम ब्लॉक समिति में कुल 30 सदस्य है। चुनाव में मौके पर 23 सदस्य पहुंचे। जिनमें सर्वसम्मति हो गई। चुनाव के बाद शमसेर खरकड़ा ने कहा कि रोहतक, लाखनमाजरा के बाद अब महम में भी चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति हुई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है।
उन्होंने कहा कि महम हलके में विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं है। रेल लाइन, 152 डी जैसे बडी परियोजनाओं के अतिरिक्त लगभग 650 करोड़ रूपए के विकास कार्य हो चुके हैं। कई और बड़े विकास कार्य पाइप लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि महम क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति के हर सदस्य को उसका पूरा हक व मान सम्मान दिया जाएगा।
नवचयनित ब्लॉक समिति चेयरमैन नवनीत राठी ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य गांवों का भी शहर की तर्ज पर विकास करवाना है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उपचेयरमैन ईशु सैमाण ने भी कहा कि विकास कार्यों में अपना सक्रिय योगदान देंगी। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *