पालिका सचिव को लिखा पत्र
महम, 27 दिसम्बर
महम नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की अवधि के वेतन के लिए नगरपालिका सचिव को पत्र लिखा है। कर्मचारियों ने 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक हड़ताल की अवधि के लिए वेतन की मांग की है।
पालिका सचिव को लिखे पत्र में पालिका कर्मचारी यूनियन के प्रधान व सचिव सहित कर्मचारी सरोज, सोनू, किरण, सुभाष, सीमा, नीलम, जयभगवान, राजबाला, सुदेश, मनजीत, पूनम, सुमित्रा, नरेश, सुनील, रानी, राजेश, वीरभान, मुकेश व नीलम आदि ने कहा है कि 19 अक्टूबर से 29 अक्टूबर की हड़ताल की अवधि को सरकार ने देय अवकाश घोषित किया है।
ऐसे में कर्मचारियों को इस अवधि का वेतन दिया जाए तथा इस दौरान का ईपीएफ भी नियमानुसार जमा करवाया जाए। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews