एक व्यक्ति व उसके बेटे पर किया गया था जानलेवा हमला

अपने आप को मंगलमुखी बताने वाले एक युवक व उसके साथियों पर हमले का आरोप
महम

रविवार को महम से सटे खेड़ी गांव में एक परिवार पर हुए हमले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया; अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। खेड़ी में दो गाड़ियों मंे आए हमलावरों ने गांव में रहने वाले शमसेर सिंह व उसके बेटे बलराम पर गोलियां चलाई थी। इस हमले में शमसेर गंभीर रूप से घायल है।
ये है मामला
रविवार को गांव खेड़ी में एक व्यक्ति शमसेर सिंह तथा उसके बेटे बलराम पर जानलेवा हमला किया गया था। शमसेर सिंह मूल रूप से गांव मोखरा का निवासी है, लेकिन फिलहाल महम के साथ लगते गांव खेड़ी में रह रहा है। शमसेर का बेटा बलराम एक साल पहले तक अपने मौसेरे भाई जिला सोनीपत के गांव बिचपड़ी निवासी कप्तान के पास चालक की नौकरी करता था। कहा गया है कि कप्तान खुद को मंगलमुखी बताता है तथा अपना नाम स्वीटी भी कहता है।
पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि कप्तान अपराधी प्रवृति का है। वह बलराम को भी अपराध की दुनिया में धकलेना चाहता था। लेकिन बलराम ने उसके साथ काम करने से इंकार कर दिया। इसी वजह से वह बलराम से रंजिश रखता था।
रविवार को शमसेर पर बलराम पर हुआ हमला इसी रंजिश का परिणाम बताया गया है। इस हमले में शमसेर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बलराम ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचा ली। शमसेर के हाथ व छाती में गोली लगी है। उसका पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
हमलावर दो गाड़ियों में आए थे। हमलावरों की संख्या नौ-दस बताई जा रही है। ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते हमलावर मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार भी हो गए थे।
इनके खिलाफ है मामला दर्ज
इस हमले में महम पुलिस ने कप्तान उर्फ स्वीटी, सोमबीर, अजय, रोहित, विकास उर्फ सोनू व विक्रम के अतिरिक्त कुछ अन्य खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में अजय व सोमबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये कहना है पुलिस का
एचएचओ प्रहल्लाद सिंह का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही शेष आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इंदु दहिया/ 8053257789

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *