सत्य की हमेशा विजय होती है-डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज
श्री श्री 108 महामंडेलश्वर डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज ने कहा है कि जीवन में हमेशा सत्य को अपनाओ। सत्य की ही विजय होती है। प्रतिस्थितियां चाहे प्रतिकूल हो या अनुकूल सत्य के साथ चलने वाले का साथ प्रभू कभी नहीं छोड़ते।
डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज श्रीमदभगवद धाम मंदिर महम में चल रहे भक्ति ज्ञान यज्ञ के छटे दिन श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

स्वामी जी ने कहा कि श्रीराम ने अपने पिता महाराज दशरथ के वचनों को पूरा करने के लिए वनगमन किया। श्रीराम धन्य हैं उन्होंने कोई विवाद नहीं होने दिया और जीवन के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। स्वामी जी ने कहा रामकथा को केवल सुने ही नहीं, बल्कि अपने जीवन में भी उतारें।

भक्तिज्ञान यज्ञ में श्रीराम कथा का वाचन पंडित प्रहलाद मिश्र जी कर रहे हैं। उन्होंने श्रीराम कथा से जुड़े प्रसंगों को बड़े ही सुंदर अंदाज में श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्रीराम कथा के प्रसंगों से जुड़ी झांकियां भी निकाली गई। भक्ति ज्ञान यज्ञ में डा. स्वामी विवेकानंद जी महाराज के शिष्य स्वामी राजेंद्रा नंद जी तथा श्रद्धालु उपस्थित रहे।
for more updates download 24c news app
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews