महम के वार्ड दस के युवक की नशे के कारण मौत हो गई
महम
महम के वार्ड दस एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मंे मौत हो गई है। युवक मंजीत पुत्र जयबीर को नशे की लत थी। युवक का शव खेल स्टेडियम के पास हाईवे के साथ नाले में पड़ा हुआ मिला। मृतक मंजीत के पिता जयबीर का कहना है कि नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलना चाहिए। उन्होंने तो अपना बेटा खो दिया। अब किसी ओर को अपना बेटा ना खोना पड़े।
मंजीत दोपहर से ही घर से गायब था। कुछ देर तक वह घर नहीं लौटा तो उसे तलाशने का अभियान चलाया गया। देर शाम मंजीत का शव नाले में पड़ा हुआ मिला। मंजीत को नशे की लत थी। गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया है। मनजीत विवाहित था। उसके एक बेटा और बेटी है। मंजीत का मां कमलेश रानी महम नगरपालिका की प्रधान रह चुकी हैं। जबकि उसके पिता जयबीर सूबेदार मेजर से सेवानिवृत होकर वर्तमान में महम चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी हैं।
जयबीर का कहना है कि दो-चार लोगों को पकड़ लेने से नशा समाप्त होने वाला नहीं है। जब तक नशा बेचने वाले मुख्य सप्लायरों को नहीं पकड़ा जाएगा तब कुछ नहीं होने वाला। जयबीर का कहना है कि नशे की शुरुआत में ही बच्चांे को दूर किया जा सकता है। बाद में देर हो जाएगी। उन्होंने अपने बेटे की लत छुड़वाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews