गुरुग्राम की निजी कम्पनी में नौकरी करती थी लड़की

महम
एक लड़की की पांच फरवरी को शादी होनी थी। विवाह की पूरी तैयारियां भी हो चुकी थी। लेकिन लड़की अचानक बीती रात को गायब हो गई। यहीं नहीं लड़की अपने साथ दो लाख 56 हजार रुपए नकद तथा दो अंगूठी, पाजेब व कानों की बाली भी अपने साथ ले गई।
घटना गांव भगवतीपुर की है। लड़की के पिता ने इस संबंध में लाखनमाजरा थाना में मामला दर्ज कराया है। लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी लड़की गुरुग्राम की एक निजी कम्पनी में नौकरी करती थी।
उसकी पांच फरवरी को शादी होनी थी। शादी के लिए ही वह घर आई थीं। लड़की के पिता का यह भी कहना है कि लड़की के पास कोई फोन आया था। इस फोन को लेकर घर में कहासुनी भी हुई थी। लड़की के पिता का कहना है कि लड़की कहासुनी के बाद सो गई थी। लेकिन सुबह नहीं मिली। साथ ही नकदी व गहनें भी नहीं मिलें।
लड़की के पिता ने उसकी बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कार्रवाई आरंभ कर दी हैं। (एफआईआर) दीपक दहिया/ 8950176700

आज की खबरें आज ही पढ़े
साथ ही जानें प्रतिदिन सामान्य ज्ञान के पांच नए प्रश्न
डाउनलोड करें, 24c न्यूज ऐप, नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *