Home ब्रेकिंग न्यूज़ छह सौ फीट की पेंटिंग पर उकेरा, हरियाणा का वैभव

छह सौ फीट की पेंटिंग पर उकेरा, हरियाणा का वैभव

हरियाणा स्काऊट्स एंड गाइड की जींद शाखा के सौजन्य से महम में हुआ आयोजन

स्वतंत्रता सेनानी बद्रीप्रसाद काला सामुदायिक केंद्र हुए इस आयोजन में स्काऊट्स ने दिखाए हुनर
धरोहर प्रदर्शनी भी लगाई गई, हरियाणा परिधान, बोहिया बनाने तथा फुलझड़ी बनाने की हुई प्रतियोगिताएं


हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर महम के स्वतंत्रता सेनानी बद्रीप्रसाद काला सामुदायिक केंद्र में हरियाणा लोकसंस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक धरोहर के दर्शन भी हुए। लगभग 600 फुट की लाइव पेंटिंग में उकेरा गया हरियाणा का वैभव, संस्कृति और गौरव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। स्काऊट्स एंड गाइड हरियाणा की जींद इकाई के सौजन्य से हुए इस कार्यक्रम में पूर्व आइएएस शिव प्रसाद शर्मा मुख्यातिथि रहे। स्काऊट्स एंड गाइड के प्रदेश सचिव नवीन जयहिंद, जिला सचिव वेदपाल व डा. सुशील कुमार भी उपस्थित रहे। संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी डा. हनीफ ने किया।

कृर्षि और भगवान शिव


15 कलाकारों ने बनाई पेटिंग
डा. सुशील ने बताया कि यह पेटिंग 15 कलाकारों ने तैयार की है। सुबह लगभग साढ़े दस बजे यह पेटिंग बनानी शुरु की गई थी। पेंटिंग में कल्पना चावला, पहलवान मास्टर चंदगी राम, गीता उपदेश, किक्रेट विश्वकप के साथ कपिल देव, कृषि, पशुपालन, तीज व फाग के त्यौहार, भगवान शिव, फौगाट बहनें, प्रसिद्ध पहलवान, किक्रेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग आदि को उकेरा गया।

धरोहर में सजाया गया पारंपरिक सामान


पुराने औजार व पोशाक सजे धरोहर में
धरोहर प्रदर्शनी में हरियाणा के लोकजीवन व जनजीवन से जुड़ी पोशाक व सामान रखा गया था। कृषि में काम आने वाला वह सामान जो अब आधुनिक युग में प्रयोग नहीं होता, यहां रखा गया था। पहनावा जो अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों द्वारा ही पहना जाता है, वह यहां सजाया गया था। इसके अतिरिक्त पुराने वाद्य यंत्र तथा घरेलू सामान को भी प्रदर्शनी में देखा जा सकता था।

किसान व पशुपालन

इस दौरान लोकनृत्य, बोहिया बनाओ, हरियाणवीं परिधान तथा फुलझड़ी बनाओं प्रतियोगिताएं भी हुई। हरियाणवीं परिधान में शीतल, प्रिया व राहुल पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। फुलझड़ी बनाने में सागर व चिंटू ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में राहूल, सरिता, नीरू व अंजू विजेता रहे। बोहिया बनाओं में रींकू, पिंकी व अंजू पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रही।

विजेताओं स्काऊट्स को सम्मानित करते मुख्यातिथि (सभी फोटो सोहन फरमाणा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महम में 262 लोगों की आंखों की जांच हुई, 40 ने किया नेत्रदान

सेठ माईदयाल हवेली लगाया गया निशुल्क जांच शिविर आखों की जांच से बिमारियों का पता भी लगाया जाएगामहमसेठ माईदयाल...

बाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में भक्ति गीतों पर झूमी महिलाएं

बहुअकबरपुर से आई महिलाओं का भक्ति दल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा महमबाबा मस्तनाथ मंदिर फरमाना में शनिवार को...

डाक्टर शारदा का निधन,पंजाब का पुत हरियाणा का बेटा बनकर रहा ताउम्र

1966 में महम आए और यहीं के होकर रह गए महम, 16 अगस्त एक समय महम के प्रतिष्ठित डाक्टर...

महम के संकट मोचन हनुमान मंदिर में चोरी, दोनों दानपात्र तोड़े

मंदिर समिति के प्रधान ने कराया मामला दर्ज महम, 8 अगस्त चोरों ने महम के वार्ड छह में...

Recent Comments

error: Content is protected !!