Home ब्रेकिंग न्यूज़ बच्चों ने हरियाणवीं संस्कृति की दिखाई झलक

बच्चों ने हरियाणवीं संस्कृति की दिखाई झलक

हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम

प्रधान अनिल राय गोयल ने किया उद्घाटन

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक व साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हरियाणा लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों ने हरियाणा के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।


प्रधान अनिल राय गोयल ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा ने अपने गठन के बाद से तेजी से प्रगति की है। हरियाणा में देश की केवल लगभग दो प्रतिशत जनसंख्या रहती है, लेकिन हमारा हर क्षेत्र में योगदान अग्रणी है। विशेषकर सेना और खेलों में हमारे जवानों की पूरी दुनिया में पहचान है।


प्राचार्य सूर्य सांई कुमार ने इस अवसर पर कहा कि हरियाणा की संस्कृति देश में अलग पहचान रखती है। जय जवान-जय किसान का नारे को यह प्रदेश सार्थक करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को हरियाणवीं संस्कृति का सम्मान करने तथा उसे बचाए रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रह्ललाद राय गोयल, महेंद्र सिंगला तथा बजरंग गोयल भी उपस्थित रहे। सास्कृतिक कार्यक्रमों को निर्देशन संगीत अध्यापक नरेश वर्मा ने किया। नरेश वर्मा की शिष्या दिव्या के कत्थक नृत्य की विशेष प्रस्तुति को खूब पसंद किया गया।


हरियाणामय रहा वातावरण
स्कूल का पूरा वातावरण हरियाणामय रहा। विद्यार्थियों ने हरियाणा परिधान पहन कर अतिथियों व अध्यापकों का स्वागत किया। हरियाणा समूह लोकनृत्य तथा एकल नृत्य प्रस्तुत किए। संस्थान की ओर से प्रस्तुतियांं देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गांव खरकड़ा में लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा समस्या समाधान शिविर

भाजपा नेत्री राधा अहलावत के सौजन्य से लगाया गया शिविर महम विधानसभा के गांव खरकड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच...

सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने गांव फरमाना में की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं

फरमाना के स्कूल कार्यक्रम में पहुंचे सांसद जांगड़ा गर्ल स्कूल फरमाना  में लगेंगे सीसीटीवी राज्यसभा सांसद...

कृषि मंत्री ने लिया महम की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा

भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा भी रहे साथ कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने गुरुवार को महम क्षेत्र के गांवों का...

सीवरेज डिस्पोजल लाइन मेनलाइन में जुड़ते ही हो गई ओवरफ्लो

विभाग ने माना तकनीकी रूप से गलत था लाइन को ऐसे जोड़ना महम के पुराने जलघर में बने सीवरेज...

Recent Comments

error: Content is protected !!