डिप्टी सीएम लाखनमाजरा में मिले कार्यकर्ताओं से
रोहतक से जींद जाते समय जजपा के युवा प्रदेश सचिव दलबीर राठी के निवास पर रुके
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है प्रदेश के विकास के लिए सब मिलकर कार्य करें। दुष्यंत चौटाला जींद से रोहतक जाते समय लाखनमाजरा में पार्टी के युवा प्रदेश सचिव दलबीर राठी उर्फ काला मुंडिया के आवास स्थान पर रुके।
यहाँ उन्होंने कार्यकर्ताओं का हालचाल जाना तथा हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेहतरी के लिये सब अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा तेजी से विकास की और अग्रसर है।
यहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें दूध पिलाया तथा लंबी उम्र का आशीर्वाद दिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलवान सुहाग, प्रदेश युवा अध्यक्ष रविंद्र सांगवान गढ़ी सापला कलोई, हलका अध्यक्ष संदीप हुड्डा, रोहतक के अध्यक्ष राजेश सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेर सिवाच, कृष्ण घणघस, मीना मकडोली, सुरेश राठी,रामचंद्र राठी, अजय मलिक, युद्धवीर तथा राजेन्द्र दासा राठी आदि लोग मौजूद रहे।
![](https://24cnews.in/wp-content/uploads/2020/11/cm-dipty.jpg)