खंड शिक्षा अधिकारी, सरिता खनंगवाल रही मुख्य अतिथि
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरकड़ा में सोमवार को प्रतिभाशाली छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी, सरिता खनंगवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं अधिवक्ता शकर्मवीर सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या सरोज राठी में की।
विद्यालय की बाहरवीं कक्षा में छह तथा दसवीं कक्षा सात छात्राओं ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा बारहवीं में वर्षा पुत्री श्री रोहतास ने 447/500 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा दसवीं कक्षा में परी पुत्री जोगिंदर ने 477 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। मैरिट में आने वाली अन्य छात्रा ईशा पुत्री विजय, तनु पुत्री विजय, तन्नू पुत्री रघबीर, नीरज पुत्री अशोक, आरज़ू पुत्री जय सिंह, वर्षा पुत्री सुभाष चन्द्र, दसवीं कक्षा की पायल पुत्री नरेंद्र, पूजा पुत्री हरि प्रकाश, रिंकु पुत्री राजेश, माफी पुत्री हरिप्रकाश, टीना पुत्री कृष्ण तथा रश्मि चोपड़ा पुत्री प्रमोद कुमार शामिल हैं।
परी, पुत्री जोगिंदर व पायल पुत्री नरेंद्र ने मैरिट के अतिरिक्त गणित विषय में सौ में सौ अंक प्राप्त किए। इन छात्राओं को गणित अध्यापिका ऋतु ने अपनी तरफ से भी स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। इसी प्रकार इतिहास में 90 से अधिक अंक लेने वाली छह छात्राओं को अध्यापिका रेखा ने अलग से सम्मानित किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय महम से उप अधीक्षक सुरेंद्र मलिक, सीमा, रचना, सुदेश संस्कृत, रेखा, सुदेश, दिप्ती, सुनीता, रंजीत कौर, खिलेश्वर, राधेश्याम, कश्मीर, सुशीला, ललीता,आशा, दुर्गा व अंशु उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews