लाला जोगीराम मैदान पुरानी अनाजमंडी में देंगे प्रवचन
महम, 17 फरवरी
19 फरवरी को महम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी धर्मसभा होगी। लाला जोगीराम मैदान पुरानी अनाजमंडी में होने वाली इस सभा का आयोजक सेठ माईदयाल नम्बरदार परिवार है। विनोद गोयल नम्बरदार ने बताया कि स्वामी जी 19 फरवरी को एक बजे महम में पधार जाएंगे। कृष्ण धर्मकांटा से लाला माईदयाल हवेली तक उन्हें एक शोभायात्रा के साथ लाया जाएगा। दोपहर बाद दो बजे से पांच बजे तक लाला जोगीराम मैदान में स्वामी जी का प्रवचन होगा।
विनोद नम्बरदार ने बताया कि स्वामी जी चार तीर्थों में से एक के शंकराचार्य हैं। शंकराचार्य महम में पहली बार पधार रहे हैं। यह एक पूर्णतया धार्मिक आयोजन है। स्वाजी जी ने सनातन धर्म व संस्कृति के लिए काफी कार्य किया है। विनोद का कहना है कि इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महम के हर घर में इस आयोजन के लिए न्यौता भेजा रहा है। आयोजन को लेकर शहर में भारी उत्साह है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews