उद्धबोधन शुरू होने से पूर्व केंडल जलाते बहन शिवानी एवं मुख्य मेहमान

महम में बताया सत्य का संसार बनाने का रास्ता

  • नई अनाजमंडी में दिया उद्बोधन

सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता ब्रह्मकुमारी बहन शिवानी ने कहा है कि संकल्प से सिद्धि मिलती है और सिद्धि से संस्कार बनते हैं। संस्कारों से ही संसार बनता है। यदि हमें संसार को सत्य और स्वर्णिम बनाना है तो संकल्पों को मजबूत करना होगा। बहन शिवानी रविवार को महम की नई अनाजमंडी में ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रभु उपहार भवन महम द्वारा आयोजित एक आध्यात्मिक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रही थी। 

शिवानी बहन ने कहा कि हम स्वर्ग और सत्य की दुनिया की कल्पना तो करते हैं, लेकिन उसे बनाने का प्रयास नहीं करते। उन्होंने कहा कि सृष्टि समाप्त नहीं होगी। जैसे रात के बाद सुबह होती है, वैसे ही कलयुग के बाद फिर से सतयुग आएगा। वर्तमान समय में बेशक हमारे भीतर हिंसा और क्लेश चल रहे हैं, लेकिन हमारी आत्मा का मूल शुद्ध और सात्विक है। यही कारण है कि हमारे लिए किसी को अभिशाप देने की बजाय, आशीर्वाद व दुआएं देना ज्यादा आसान है। अगर हम अपने भीतर नकारात्मक बातों को रखेंगे तो हमारे शरीर पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। इसलिए नकारात्मक विचारों को तुरंत निकाले और यदि किसी ने हमारे लिए कुछ गलत भी किया है तो उसे दुआ दें। विधि से सिद्धि होती है और दुआओं से असम्भव भी सम्भव हो जाता है। अपने अंदर क्षमा का भाव विकसित करें। समस्या को छोटा माने, समस्या अपने आप छोटी हो जाएगी। 

शिवानी बहन ने बताया कि अपने जीवन सुबह शाम प्रतिदिन कुछ संकल्प ले, जीवन मे क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। ये संकल्प हैं कि मैं शक्तिशाली आत्मा हूं। मैं सदा शांत और स्थिर हूं। मैं हमेशा खुश हूं, मैं निडर हूं, निश्चिंत हूं। मेरा हर शब्द दुआ है। मेरा शरीर स्वस्थ है, निरोग है और हमेशा रहेगा। मेरे रिश्ते विश्वास व सम्मान की नींव पर मजबूत हैं। सफलता मेरे लिए निश्चित है। मेरे चारों तरफ परमात्मा की शक्तियों का सुरक्षा कवच है। 

उन्होंने कहा कि खाना बनाने वाले को कभी न डाटें। खाना खाते समय फ़ोन या टीवी ना चलाएं। मांसाहारी भोजन का त्याग करें। आत्मा को परमात्मा से मिलने के लिए योग करें। उन्होंने राजयोग को श्रेष्ठ योग बताया। 

प्रभु उपहार भवन की बहन चेतना ने स्वागत सम्बोधन किया। बहन सुमन ने बताया कि कार्यक्रम में रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा, भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा, महन्त सतीश दास, एसडीएम दलबीर फौगाट, डॉ. ओपी चिटकारा व सोना दांगी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं साधक उपस्थित रहे। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *