पुलिस पर आरोप-जमानत रद्द होने के बाद नहीं कर रही आरोपियों की गिरफ्तारी
जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा नहीं उठाएंगे धरना
महम, 23 नवंबर
सन्नी सुसाइड केस में आखिर पीड़ितों का धैर्य जवाब दे गया। एक महीनें से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। यहां तक मुख्य आरोपी कनिका की अदालत से भी अग्रिम जमानत भी रद्द हो चुकी है। इसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो रही। विरोध में सन्नी के परिजन लघु सचिवालय के सामने आ जुटे और उन्होंने सचिवालय के सामने ही अनिष्चितकालीन धरना लगा दिया।
सन्नी के परिजनों तथा इस पक्ष का कहना है कि पुलिस आरोपियों को जानबूझ कर बचा रही है। पुलिस को परिजनों द्वारा संबंधित सबूत दिए जा चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। बार-बार नागरिक इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से मिलते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वान ही दिए जाते रहे।
आंदोलनकारियों का कहना है कि सन्नी को न्याय दिलाने के लिए वे अपने प्रयास व आंदोलन जारी रखेंगे। इस संबंध में वे पुलिस के रैवये से निराश हो चुके हैं। यही कारण रहा कि उन्होंने आंदोलन का रूख अपनाना पड़ा। आंदोलनकारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजे की। कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा। आंदोलनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं भी हैं। आंदोलनकारियों में पुलिस के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। आंदोलनकारियों के समर्थन में जोगेंद्र खुराना, अशोक धवन, सतीश छाबड़ा, डा. ओपी चिटकारा, जोगेंद्र गिरोत्रा तथा भीष्म दुआ आदि भी पहुंचे।
ये है मामला
गत 21 अक्टूबर को महम के सन्नी छाबड़ा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। सन्नी की पत्नी के बयान पर इस संबंध में निजी स्कूल संचालिका कनिका गिरधर, उनके पति रमेश गिरधर तथा पांच अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला भी दर्ज किया गया है। सन्नी द्वारा छोड़े सुसाइड नोट में भी इन आरोपियों का जिक्र है। सुसाइड नोट में सन्नी के मुख्य आरोपी कनिका गिरधर के साथ प्रेम संबंध तथा पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है। इसके बाद भी कई और खुलासे हो चुके हैं। पुलिस अभी तक केवल यहीं कह रही है इस मामले में जांच जारी है। दो दिन पूर्व मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत भी रोहतक अदालत द्वारा रद्द हो चुकी है। इसके बाद सन्नी पक्ष ने आंदोलन को तेज कर दिया है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews