एसआईटी ने किया महम का दौरा
महम, 30 नवंबर
सन्नी सुसाइड केस में मुख्य आरोपी कनिका गिरधर को राहत मिलने की जानकारी है। कनिका ने जिला अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि अदालत ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए आरोपी को जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त विस्तृत जानकारी निर्णय की प्रति मिलने के बाद ही मिलेगी।
इस बीच जानकारी मिली है कि एएसपी कृष्ण लोहचब की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने बुधवार को महम का दौरा किया। एसआईटी ने पहले सन्नी के पिता व पत्नी के बयान दर्ज किए। उसके बाद एसआईटी कनिका के घर गई। हालांकि यहां के बारे मंे जानकारी नहीं है कि एसएसआईटी ने यहां किस-किस के बयान दर्ज किए हैं।
जानकारी मिली है कि सन्नी पक्ष ने एसआईटी को घटना तथा घटना से पूर्व की परिस्थितियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। ध्यान रहे कि सन्नी छाबड़ा ने गत 21 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से यह केस महम में चर्चा का विषय बना हुआ था। सन्नी पक्ष ने इस केस में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया था। उसके बाद पांच दिन लघु सचिवालय के सामने धरना भी दिया था। सन्नी पक्ष ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया था। हालांकि अब हाईकोर्ट से मुख्य आरोपी को राहत मिलने के बाद सन्नी पक्ष इस मामले में कुछ नहीं बोल रहा है। सन्नी की पत्नी प्रियंका ने कहा कि उन्होंने एसआईटी के समक्ष बयान दर्ज करवा दिए हैं। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews