बैंक कर्मचरियों ने किया मिल का दौरा
मजदूर करने लगे पलायन
महम, 30 नवंबर
महम-भिवानी सड़क मार्ग पर बॉके बिहारी ऑयल मिल के मालिक का कहीं कोई अता-पता नहीं है। बैंकों तथा मिल मालिक के लेनदारों में बेचैनी बढ़ने लगी है। इधर मिल में काम कर रहे मजदूरों ने भी पलायन करना आरंभ कर दिया है।
मिल का मालिक विपुल गोयल मंगलवार की सुबह से गायब है। मिल बंद है। आशंका है कि मिल मालिक अधिक कर्जदार होने के कारण फरार हो गया है। मिल मालिक पर बैंको के अतिरिक्त किसानों का भी कर्ज था।
इस बीच जानकारी मिली है कि बैंक ऑफ बड़ौदा रोहतक की टीम ने मिल परिसर का दौरा किया। बताया गया कि इस बैंक से मिल मालिक ने कई करोड़ रूपए का कर्ज ले रखा है। इसके अतिरिक्त महम के बैंकों से भी मिल मालिक द्वारा कर्ज लिए जाने की जानकारी है।
मिल में सैकड़ों मजदूर कार्य कर रहे थे। बुधवार को इन मजदूरों ने पलायन आरंभ कर दिया। मजदूरों ने अब मान लिया है कि मालिक फरार हो चुके हैं। मजदूरों ने बताया कि उनका मिल मालिक की ओर वेतन बकाया था। किसी मजदूर एक महीनें का तो किसी को एक महीनें से ज्यादा का भी वेतन बकाया था।
मजदूरों की हालात यह है कि कुछ के पास तो अपने गांवों को जाने का किराया तक नहीं था। उन्होंने किसी अन्य सहयोगी से किराया लिया है। इधर मिल मालिक फरारी को लेकर महम मंे तरह-तरह की चर्चाओं को बाजार गर्म है। अन्य मिल मालिकों पर भी देनदारी को दबाव बढ़ता दिख रहा बताया जा रहा है। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews