समाजसेवी महाबीर फरमाणा ने बांटे खिलाड़ियों को ट्रैकसूट
हम, 30 नवंबर (इंदु दहिया)
महम चौबीसी के गांव फरमाणा की 28 बेटियां राज्यस्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खेलंेगी। ये खिलाड़ी बुधवार को सिरसा के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता 2 दिसंबर तक सिरसा में चलेगी। समाजसेवी महाबीर सिंह ने खिलाड़ियों को ट्रैकसूट वितरित किए।
महाबीर सिंह ने बताया कि गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की ये छात्राएं तीनों वर्गों में अपने जौहर दिखाएंगी। छात्राओं का अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 की टीमों में चयन हुआ है। इनमें से अधिकतर छात्राएं स्कूल में महाबीर सिंह के सौजन्य से चलाई जा रही वॉलीबाल एकेडमी में खेलती हैं।
महाबीर सिंह ने बताया कि गांव की लड़कियों में जबरदस्त खेल प्रतिभा है। कुछ ही समय में अभ्यास के बाद छात्राओं ने बहुत अच्छे परिणाम दिए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन छात्राओं में से कई छात्राओं को चयन राज्यस्तरीय टीम में भी होगा। छात्राएं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
महाबीर सिंह का कहना है कि गांव में खेल का स्तर उठने लगा है। इसे गिरने नहीं दिया जाएगा। छात्राओं को पर्याप्त खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती रहेंगी। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews