प्रस्तुत कर सकते हैं चेयरमैन का दावा
बेडवा सहित कुल सात ब्लाक समिति सदस्य हैं सैमाण तपा से
महम, 30 नवंबर
जिस प्रकार जिला परिषद् एक प्रत्याशी उतार कर एकजुटता दिखाई थी। उसी प्रकार ब्लाक समिति में भी सैमाण तपा एकजुट होता दिख रहा है। सैमाण तपा से संबंधित सभी ब्लाक समिति सदस्यों ने एकजुट होकर सतगुरु मंदिर सैमाण के महंत सतीश दास से मुलाकात की है। बेडवा सहित सैमाण तपा से कुल 7 ब्लाक समिति सदस्य चुने गए हैं। ये सदस्य सैमाण तपा के प्रत्याशी के लिए चेयमैन पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत कर सकते हैं।
महंत सतीश दास ने बताया कि सभी सदस्य एकजुट होकर उनके पास आए थे। हालांकि अभी दावेदारी के बारे मंे कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। लेकिन यह जरुर कहा गया था कि सभी सदस्य एकजुट रहेंगे। महंत सतीश दास ने कहा कि इस बारे मंे अन्य सदस्यों से भी बात की जाएगी। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। महंत जी ने यह तो कहा कि यह एक अच्छी पहल है। सभी सदस्यों ने एकजुटता का परिचय दिया है।
जिला परिषद् चुनाव में भी सैमाण तपा एक हो गया था। सैमाण तपा के सभी गांवों ने एक ही प्रत्याशी जिला परिषद् में रखा था। इस प्रत्याशी की भारी बहुमत से जीत हुई है। इसके बाद सैमाण तपा उत्साहित है।
महम खंड में ब्लॉक समिति के कुल 30 सदस्य हैं। अर्थात सैमाण तपा के अतिरिक्त भी 23 सदस्य और हैं। ऐसे में सैमाण तपा के सदस्यों को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। हालांकि महंत सतीश दास का कहना है कि सैमाण तपा का अलग से कोई गुट नहीं बनाया जा रहा है। केवल इस सदस्यों को एकजुट किया गया है ताकि इन सदस्यों को वजन बनें। अन्य सदस्यों की राय भी इस मुद्दे पर अहमियत रखती है। शपथ ग्रहण के बाद इस संबंध में चर्चा की जाएगी।
ये सदस्य हैं सैमाण तपा व बेडवा से
एकजुट होने वाले सदस्यों में वार्ड एक से प्रशांत कुमार, दो से संदीप कुमार, तीन से रेखा रानी पत्नी बंटी, वार्ड चार से पुष्पा रानी पत्नी सुशील कुमार, पांच से विनोद कुमार सैमाण, छह से निशु रानी पत्नी अमित तथा बेडवा से संजय सिंह शामिल हैं। महंत सतीश दास के पास हुई बैठक में महिला सदस्यों के पति शामिल हुए थे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews