एएसपी कृष्ण लोचब से मिले परिजन
महम, 25 नवंबर
सन्नी सुसाइड केस में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सन्नी पक्ष का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सन्नी की पत्नी का कहना है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। ऐसे में न्याय की उनकी उम्मीद आए दिन धूमिल होती है जा रही है। तंग व नाउम्मीद होकर उसने इच्छा मृत्यु की इजाजत के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है।
प्रियंका का कहना है कि उसके पति ही उसके घर मे कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। उनका परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया। ऊपर से आरोपियों के खिलाफ कोई करवाई नही हो रही। ऐसे में निराश व परेशान होकर उसने इच्छा मृत्यु के लिए आवेदन किया है।
दूसरी ओर सन्नी के परिजन शुक्रवार को एएसपी कृष्ण लोहचब से भी मिले। सन्नी सुसाइड केस की जांच के लिए अब एसआईटी गठित की गई है। एएसपी कृष्ण लोहचब इस एसआईटी के अध्यक्ष हैं। एएसपी से मिलने गए जोगेंद्र गिरोत्रा तथा भीष्म दुआ ने बताया कि एएसपी से उनकी अच्छे माहौल में हुई हैं। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ज्यादा समय दिया जा रहा था। इसलिए धरना तब तक जारी रहेगा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो जाती। रोहतक अदालत से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बावजूद मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार नही किया जा रहा है।
धरना स्थल पर मुख्य आरोपी कनिका के घर का ताला खुलने की चर्चा भी रही। जोगेंद्र गिरोत्रा ने बताया कि उसके घर को ताला पुलिस ने ही लगाया था। यह उनकी जानकारी में नहीं है कि यह ताला कैसे खुलाघ् कनिका के घर से सन्नी सुसाइड केस के सबूत मिल सकते थे। आत्महत्या करने से पूर्व लगभग 3 घंटे तक सन्नी कनिका के घर था।
फिलहाल सन्नी पक्ष गुस्से में है। धरना जारी है। धरना स्थल पर अभी तक विधायक बलराज कुंडू के अतिरिक्त कोई अन्य राजनेता नही आया है। शुक्रवार को धरना स्थल पर पार्षद अनिल चावरिया, विकास श्योराण, ब्लॉक समिति के पूर्व चैयरमैन समुंदर अजाय, अशोक खुराना तथा पंजाबी सेवा समिति के प्रधान विजय चाबा आदि भी पहुंचे. इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews