पूर्व चेयरमैन नरेश बड़ाभैंण के भतीजा व भतीजी को दिया आशीर्वाद
महम, 25 नवम्बर
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुक्रवार को महम चौबीसी के गांव भैणीचंद्रपाल आए। दुष्यंत चौटाला ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन नरेश बड़ाभैंण के भतीजे सचिन तथा भतीजी अंजली को शादी के अवसर पर भैणीचन्द्रपाल आए थे। उन्होंने सचिन व अंजली को आशीर्वाद दिया। दुष्यंत ने कहा कि इस परिवार के साथ उनके पुराने रिश्ते हैं।
नरेश ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री के साथ जुलाना से विधायक अमरजीत डांडा भी थे। इसके अतिरिक्त जजपा के जिला अध्यक्ष दलबीर भराण, युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान, राष्टीय सचिव रामदिया राठी, प्रदेश महासचिव हरज्ञान मोखरा, पूर्व हलका अध्यक्ष संजय बल्हारा, तथा हलका अध्यक्ष सुरेंद्र बल्हारा भी उनके साथ थे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews