सन्नी छाबड़ा (फाइल फोटो)

सन्नी को भेजे जाते थे उत्तेजित करने वाले वीडियो

सन्नी को भैया कहकर बुलाती थीस्कूल संचालिका, सन्नी भी उन्हें आंटी कहता था
किसी और के नाम ले रखा था सन्नी ने गोल्ड लोन
सन्नी का परिवार बुलाएगा महम की पंचायत
महम, 31 अक्टूबर

10 से दिन से ज्यादा बीत चुके हैं। सन्नी छाबड़ा के सुसाइड केस में मामला अभी जांच तक ही अटका है। आरोपी फरार हैं। हालांकि पुलिस ने अरोपियांे के जांच में शामिल होने के लिए उनके घरांे पर नोटिस चिपकाया है, लेकिन अभी किसी भी आरोपी के जांच में शामिल होने की जानकारी नहीं है।
इधर सन्नी के परिजनांे की बेचैनी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि वे पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। आरोपियों का अब तक बाहर होना उन्हें और ज्यादा तकलीफ दे रहा है।
पैसे ऐठनें के लिए फांस रखा था सन्नी को-प्रियंका
सन्नी की पत्नी प्रियंका का कहना है कि सन्नी स्कूल संचालिका से लगभग 20 साल छोटा था। स्कूल संचालिका ने सन्नी को पैसे ऐंठने के लिए अपने प्रेमजाल फंसा रखा था। जब वह अपने पैसे मांगने लगा तो उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन न जाने क्यांे? पुुलिस की जांच धीमी चल रही है। और उनकी न्याय की उम्मीद कम होती जा रही है।
बुलाएंगे महम की पंचायत
प्रियंका कहना है कि उसका छह साल का एक बेटा अलख है। अब अलख का भविष्य क्या होगा? घर और दुकान का पूरा कामकाज सन्नी ही देखता था। उनके सुसर तथा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या करें? सन्नी की शोकसभा में उन्होंने हाथ जोड़कर पूरे महमवासियों से अपील की थी कि मेरा कोई भाई नहीं है। सब मेरे भाई बनकर कर मुझे न्याय दिलवाएं। अभी तक कुछ नहीं हुआ है। उन्हें शीघ्र ही न्याय नहंी मिला तो वे महम की पंचायत बुलाएंगे।

सन्नी पत्नी प्रियंका, बेटा अलख व पिता सतीश

15 तोले सोने का नहीं पता कहां है?
सन्नी के पिता सतीश छाबड़ा ने बताया कि उनकी पत्नी चंचला की लगभग 15 साल पहले डेंगू से मौत हो गई थी। तब सन्नी 15 साल की था। उसे मैने मां बनकर ही पाला। उसकी पत्नी और बहु के अधिकतर जेवरात उन्हें नहीं पता कि कहां हैं? सन्नी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि गोल्ड पर उसने लोन ले लिया था। लोन भी किसी और के नाम पर ही ले रखा है। कुछ तो कागजात मिले हैं, कुछ नहीं मिले हैं।
फोन में मिली उत्तेजित करने वाली वीडियो
इस बीच सन्नी के फोन से बहुत कुछ बरामद हुआ है। जानकारी मिली है सन्नी को उत्तेजित करने वाले वीडियो तक भेजे जाते थे। सन्नी के परिजनों ये वीडियो पुलिस को उपलब्ध करवा दिए हैं।
सन्नी को भैया कहती थी कनिका
सन्नी के पिता सतीश छाबड़ा और उसकी पत्नी प्रियंका ने बताया कि उन्हें कभी भनक भी नहीं लगी कि स्कूल संचालिका और सन्नी के बीच प्रेम संबंध हैं। सन्नी उन्हें सबके सामने तो आंटी कहता था। कनिका भी उसे सन्नी भैया कह कर बुलाती थी। उम्र में भी अंतर काफी था, ऐसे में शक की कोई गुजाइंश ही नहीं थी।
राजनेताओं और अधिकारियों से मिल रहे हैं परिजन
सन्नी सुसाइड केस में आरोपियों को सजा दिलवाने के लिए परिजन राजनेताओं तथा अधिकारियों से लगातार मिल रहे हैं। जानकारी मिली है कि पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने इस संबंध में एसपी तथा एएसपी से बात भी की है। एएसपी हेमेंद्र मीणा ने महमवासियों के एक प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलवाया था कि इस मामले उचित कार्रवाई की जाएंगी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सबूत एकत्र कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इंदु दहिया/ 8053257789

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *