दीपावली के उपलक्ष्य पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
महम, 13 अक्टूबर (इंदु दहिया)
महम के महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को दीपावली के उपलक्ष्य पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प भी लिया।
प्राचार्या सीमा सहगल ने बताया कि स्कूल की सीनियर विंग परिसर में दीपावली के उपलक्ष्य पर मटकी सजावट, दीप सजावट, उपहार पैंकिंग, वंदनवार बनाना आदि गतिविधियां संचालित की गई। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियांे में उत्साह से भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने कक्षा कक्षों को भी सजाया।
अग्रवाल सभा के प्रधान जितेंद्र गोयल, प्रबंधक अनिल राय गोयल व उपप्रधान विनोद गुप्ता ने विद्यार्थिर्यांे से कहा कि प्रदूषण की समस्या वर्तमान युग की सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। हमे प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प लेना होगा। विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम के चरित्र के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि भगवान श्रीराम ने किस पर अधर्म का विनाश करने के लिए वनगमन किया था और 14 वर्ष के वनवास के बाद अध्योध्या लौटे थे। तभी अध्योध्यावासियों ने उनके सम्मान में घी के दीपक जलाए थे।
स्कूल प्रबंधन की ओर से गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।