दीपावली के उपलक्ष्य पर हुए कार्यक्रम
महम
सहीराम स्कूल महम मंे दीपावली के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया तथा रंगोली प्रतियोगिता भी हुई।
विद्यार्थियांे ने अपने कक्षा कक्षों को शानदार ढंग से सजाया तथा नृत्य व गायन के कार्यक्रमांे में भाग लिया। निदेशक पिंकी बल्हारा, प्राचार्य वीरेंद्र बामल तथा बीरमति बामल द्वारा पौधारोपण किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम् से आकृतियां उकेर कर अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्राचार्य वीरेंद्र बामल अपने संबोधन में कहा कि दीपावली पर पटाखों को प्रयोग ना करें। इससे न केवल प्रदूषण बढ़ता है, बल्कि स्वास्थ्य पर भी विपरित असर होता है। पटाखों से हादसा होने का भय भी बना रहता है। उन्होंने प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। निदेशक पिंकी बल्हारा ने विद्यार्थियांे से कहा कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे अवश्य पालें। उन्होंने बताया कि एक पौधा लगाना दस जीवन बचाने के बराबर है। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews