कक्षा सजाओं प्रतियोगिता को चार वर्गों में बांटा गया
महम
दीपावली के उपलक्ष्य पर एचडी सीसे स्कूल खेड़ी महम में कक्षा कक्ष सजाओं प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा कक्ष सजाओं प्रतियोगिता के लिए कक्षाओं को चार वर्गों में बांटा गया। स्कूल के निदेशक कुलवंत नहरा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बुराई को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलना ही दीपावली के त्यौहार का असली संदेश है। उन्होंने इस अवसर पर प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संकल्प भी दिलवाया।
स्कूल प्राचार्य रघुविन्द्र मल्हान ने बताया कि कक्षा पहली से चौथी के वर्ग में दूसरी कक्षा (क) ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा पांचवी से सातवीं के वर्ग में पांचवी (क) ने, आंठवी से दसंवी कक्षा के वर्ग में आठवीं (ख) तथा 11वीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में 12वीं (ख) ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा कक्षों की सजावट में विद्यार्थियांे ने रंगोली, बोर्ड पर संदेश तथा दीपक व पोट सजाकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने कविता पाठ, स्किट, समूह नृत्य तथा गीत भी प्रस्तुत किए।
निर्णायक के भूमिका मुख्यअध्यापिका पुष्पा नहरा, खुशबू, सीमा जैन, राजू दांगी, राजेश दुहन तथा राजेश जांगड़ा ने निभाई। इस अवसर पर सचिव संजीव छिल्लर, शालीनी गुप्ता तथा स्कूल स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। (विज्ञप्ति) इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews