प्रेम जाल में फसाकर युवक से पैसे भी ऐंठने का जिक्र
गिरफ्तारी मांग के लिए नागरिकों ने की सड़क जाम
महम
महम में एक स्कूल संचालिका पर एक युवक को प्रेम जाल में फसाकर पैसे ऐठने का आरोप है। युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में स्कूल संचालिका के अतिरिक्त उसके पति, बच्चांे व एक अन्य महिला तथा दो व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है। मृतक युवक की पत्नी के बयान पर इस संबंध में महम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नागरिकों ने महम पुलिस थाने के सामने धरना दिया तथा सड़क जाम की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक वार्ड 12 निवासी सन्नी छाबड़ा की पत्नी प्रियंका ने इस संबंध मंे बयान दर्ज कराया है। पिं्रयंका का कहना है कि उसके पति सन्नी ने उसे 19 अक्टूबर को बताया था कि कनिका पत्नी रमेश गिरधर निवासी वार्ड छह ने सन्नी को एक षड़यंत्र के तहत फसा लिया था और उससे लाखों रुपए ऐठ रखे हैं। प्रियंका का कहना है कि सन्नी ने उसे बताया था कि कनिका ने उसे पैसे वापिस करने के लिए बुलाया है। सन्नी लगभग साढ़े दस बजे घर से कनिका से मिलने उसके घर गया था। दो घंटे बीत जाने के बाद भी जब सन्नी वापिस नहीं लौटा तो प्रियंका अपनी चाची के साथ कनिका के घर गई, लेकिन कनिका ने दरवाजा नहीं खोला। कनिका के पति रमेश गिरधर से फोन करने के बाद कनिका ने दरवाजा खोला तथा कहा कि सन्नी उसके घर नहीं आया। जबकि प्रियंका का कहना है उसने अंदर से उसके पति सन्नी की आवाज सुनी। उसके बाद दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच सन्नी का फोन आया। सन्नी ने फोन पर कहा कि कनिका ने उसे धोखा दे दिया है। उसे आज भी पैसे नहीं दिए और सल्फास खाने पर मजबूर कर दिया। सन्नी ने आत्महत्या करने के लिए माफी मांगी थी। प्रियंका का कहना है कि उसे प्रत्यक्षदर्शियांे ने बताया कि सन्नी को कनिका के घर जाते तथा आते देखा गया था। उस गली में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, चैक किए जा सकते हैं। सन्नी को इलाज के लिए रोहतक के एक निजी अस्तपाल में ले जाया गया जहां गुरुवार की रात लगभग तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। प्रियंका ने अपने पति को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वालों में निजी स्कूल संचालिका कनिका गिरधर के अतिरिक्त उसके पति रमेश गिरधर, कनिका के बेटे व बेटी, रमेश के साले विनोद भाटिया तथा एक अन्य महिला तथा एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया है। पुलिस ने इन सबके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर पोस्टमार्टम के बाद सन्नी का शव परिजनांे को सौंप दिया गया। शुक्रवार की देरशाम तक संस्कार किया जाएगा।
क्या लिखा है सुसाइड नोट में?
सन्नी की पत्नी का कहना है कि उसे घर की अलमारी से सुसाइड नोट मिला है। यह सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस नोट में सन्नी ने कनिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पूरा नोट अच्छे से समझ नहीं आ रहा, इसके बावजूद पता चलता है कि सन्नी और कनिका के बीच प्रेम संबंध थे। जिसका जिक्र सन्नी ने किया है। अगर सुसाइड नोट सही है तो पैसों के लेन-देन का जिक्र भी सन्नी ने बार-बार किया है और रकम भी काफी ज्यादा है। सन्नी ने 2018 से 2022 के बीच कनिका के साथ मिलने का जिक्र भी किया है। सन्नी ने कनिका के भाई का तथा उसके पुत्र व पुत्री का जिक्र भी किया है। एक महिला का तो यहां तक जिक्र है कि वह उनके मिलने में मदद करती है। एक अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति का भी जिक्र है। हालांकि किस व्यक्ति की भूमिका कितनी है या नहीं है यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा।
स्कूल के सामने भी किया प्रदर्शन
नगारिकों उस स्कूल के सामने भी प्रदर्शन किया, कनिका जिस स्कूल की संचालिका है। महिलाओं ने कनिका को तुरंत गिरफ्तार करने तथा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
जांच के आधार पर होगी कार्रवाई-एएसपी
रास्ता जाम कर आंदोलन कर रहे नागरिकों को समझाते हुए एएसपी हेमेंद्र मीणा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। सबूतों के आधार पर निष्कर्ष तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews