प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम
महम, 15 जनवरी
विश्व रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय संघ के पूर्व संरक्षक शीलक राम रोहिल्ला की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शीलक राम के निवास पर हुए इस कार्यक्रम के दौरान शीलक राम की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। यह प्रतिमा उनके निवास परिसर में ही स्थापित की गई है।
प्रतिमा अनावरण से पूर्व हवनयज्ञ हुआ। हवनयज्ञ का संचालन बहन प्रवेश आर्य तथा पूनम आर्य ने किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों से आए रोहिल्ला राजपूत क्षत्रिय सभा के प्रतिनिधियों ने शीलक राम के समाज को दिए योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा शीलक राम का समाज के प्रति अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अल्प जीवनकाल में ही अपने व्यवहार से आम आदमी के दिलों में गहरी जगह बना ली थी। वक्ताओं ने शीलक राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं तथा प्रसंगों का जिक्र किया। आम आदमी पार्टी के नेता विकास नहरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि शीलक राम की यादों को सहेजने के लिए वे अपने स्तर पर हरसम्भव योगदान देंगे। इस अवसर पर एक कलेंडर तथा स्मारिका भी निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश फरमाणा ने किया।
समारोह में विश्व रोहिल्ला राजपूत संघ की अध्यक्ष अनिता रोहिल्ला, संस्थापक रविन्द्र रोहिल्ला, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप बुवाना, डॉ. बिजेंद्र विजय दहिया, अजमेर गोयत, विपिन बड़ौत, बाबूलाल, शिवकुमार, प्रवीण आर्य, अनिल मदीना, राजेश रोहिल्ला, नफे सिंह आर्य, सोनू दांगी, अशोक रोहिल्ला, बॉक्सर सूरज रोहिल्ला, हर्ष रोहिल्ला, अशोक रोहिल्ला, डॉ. राकेश रोहिल्ला सैमाण व अंकित रोहिल्ला आदि ने अपने विचार रखे। इंदु दहिया/ 8053257789
24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से
Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews