पानीपत फैक्ट्री में काम करता था युवक

महम, 16 जनवरी
गांव निंदाना से घर से काम पर जाने की कह कर गया युवक घर वापिस नहीं लौटा। उसके बाद से उसकी कोई जानकारी है। इस संबंध में महम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई है।
निंदाना निवासी राजीव पुत्र कर्ण सिंह ने कहा है कि उसका छोटा भाई 34 वर्षीय विनोद पानीपत की एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी भी उसी फैक्ट्री में काम करती है। राजीव का कहना है कि 12 जनवरी को विनोद व उसकी पत्नी दोनों गांव निंदाना आए थे। 13 जनवरी को विनोद सुबह घर से फैक्ट्री जाने की कह कर गया था। विनोद फैक्ट्री नहीं पहुंचा। उसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। वह अपना फोन भी घर ही छोड़ गया।
राजीव ने कहा है कि उन्होंने विनोद की रिश्तेदारियों तथा अन्य हरसंभव ठिकाने पर तलाश कर ली है। उसका कहीं से कोई सुराग नहीं लग रहा। महम पुलिस ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर विनोद की तलाश आरंभ कर दी है। एफआईआर

24c न्यूज की खबरें ऐप पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें 24c न्यूज ऐप नीचे दिए लिंक से

Link: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.haryana.cnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *